फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rudraksh Convention Center varanasi first program after inauguration by pm modi Award Nights organized by IMA on 23rd july

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर: 23 को होगा आईएमए की ओर से अवार्ड नाइट्स का आयोजन, उद्घाटन के बाद पहला कार्यक्रम

Mon, 19 Jul 2021 01:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 01:11 AM IST
सार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहले आयोजन को लेकर पदाधिकारी और सदस्य बहुत उत्साहित हैं। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Rudraksh Convention Center varanasi  first program after inauguration by pm modi Award Nights organized by IMA on 23rd july
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहला कार्यक्रम आईएमए की ओर से कराया जाएगा। यहां 23 जुलाई को शाम छह बजे से वार्षिक अवार्ड नाइट्स का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रुद्राक्ष में पहले आयोजन को लेकर पदाधिकारी और सदस्य बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन


आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को शाम छह बजे से होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक राय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


समारोह में कोविड अवार्ड, क्विज अवार्ड, स्टाफ अवार्ड समेत 125 लोगों को अलग-अलग अवार्ड दिए जाएंगे। आईएमए के डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर की जा रही है। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिटाइजर और मास्क के बगैर प्रवेश वर्जित होगा। इसके लिए सभी सदस्यों को पहले से सूचना दी गई है। यहां पर भी कोरोना से बचाव के सारे इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए आईएमए में होने वाली बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में खाना बनाने की नहीं होगी अनुमति

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुकिंग के साथ इसमें खाना बनाने की अनुमति नहीं होगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने खानपान की व्यवस्था के लिए शहर के चार कैटरर्स से संपर्क किया है। जो बाहर खाना बनाकर अंदर लाएंगे और अपने मेहमानों को सर्व करेंगे। दरअसल वातानुकूलित सेंटर में खाना बनाने के दौरान निकलने वाला धुएं को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है।

लॉबी में खाने के स्टाल लगाए जाएंगे, ताकि अंदर कुर्सियां खराब न होने पाएं। उधर, बुकिंग को लेकर इंक्वायरी तेज हो गई है। प्रतिदिन 50 से अधिक इंक्वायरी हो रही है। यहां कार्यक्रम करने वालों को कुर्सियों का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि यहां पर बैठने के लिए पहले से ही 1200 वियतनामी कुर्सियां लगाई गई हैं। दिव्यांगों को भी आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। लिफ्ट के अलावा वहां अन्य सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की दिक्कत न आने पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed