{"_id":"61030ad98ebc3e094862c373","slug":"rudraksh-convention-center-booking-rates-fixed-according-to-usage-know-how-much-is-the-maximum-fare-for-five-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर: उपयोग के अनुसार तय की गई बुकिंग की दरें, जानिए पांच घंटे का अधिकतम किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर: उपयोग के अनुसार तय की गई बुकिंग की दरें, जानिए पांच घंटे का अधिकतम किराया
Fri, 30 Jul 2021 02:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:26 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से जुड़े लोगों ने बताया कि रुद्राक्ष में कार्यक्रम के लिए अलग-अलग दर निर्धारित है। इस्तेमाल के हिसाब से दर तय की गई है। यह दर 31 मार्च 2022 तक के लिए है।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से लोकार्पण के बाद अब रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की दरें निर्धारित की गई हैं। खास बात यह है कि जितना क्षेत्रफल का इस्तेमाल किया जाएगा, उसी हिसाब से पैसा देना होगा। पांच घंटे का अधिकतम किराया 2.15 लाख रुपये है। इसमें जीएसटी भी बुकिंग करने वाले को देनी होगी।
विज्ञापन
जापान सरकार की ओर से 186 करोड़ रुपये की लागत से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। 15 जुलाई को इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। आईएसडब्ल्यूएचसी (इंडियन सैनिटाइजेशन वार्डब्वाय एंड हार्टीकल्चर कांटेक्टर) को सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी और सेंटर से जुड़े लोगों ने बताया कि रुद्राक्ष में कार्यक्रम के लिए अलग-अलग दर निर्धारित है। इस्तेमाल के हिसाब से दर तय की गई है। यह दर 31 मार्च 2022 तक के लिए है। बुकिंग के समय टोकन मनी देनी होगी। इस परिसर में किसी भी प्रकार के नशे की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
निजी और कॉरपोरेट को देना होगा ज्यादा दाम
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संस्थाओं और सरकारी कार्यक्रम के लिए दरें कम हैं, जबकि निजी और कॉरपोरेट कार्यक्रम की दरें अधिक हैं। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी. वासुदेवन के अनुसार स्मार्ट सिटी ने संचालन की जिम्मेदारी टीएफसी चलाने वाले वेंडर्स को दी है। दरें वहीं निर्धारित करेंगे। स्मार्ट सिटी केवल मॉनीटरिंग करेगी।
पांच घंटे के लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की दरें
कार्यक्रम स्थल - क्षेत्रफल - कारपोरेट, निजी कार्यक्रम सरकारी - सामाजिक व अन्य संस्थाओं
मुख्य हाल - 9101 2.15 लाख 1.90 लाख - 1.90 लाख
ऑडिटोरियम - 4537 1.37 लाख 1.22 लाख - 1.22 लाख
लॉबी - 5000 - 1.12 लाख 1 लाख 1 लाख
प्राइवेट ग्रीन रूम - 156 6150 रुपये 5400 रुपये - 5400 रुपये
( क्षेत्रफल स्क्वायर फीट में)
मुख्य हाल - 9101 2.15 लाख 1.90 लाख - 1.90 लाख
ऑडिटोरियम - 4537 1.37 लाख 1.22 लाख - 1.22 लाख
लॉबी - 5000 - 1.12 लाख 1 लाख 1 लाख
प्राइवेट ग्रीन रूम - 156 6150 रुपये 5400 रुपये - 5400 रुपये
( क्षेत्रफल स्क्वायर फीट में)