फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rudrabhishek was performed on the birth anniversary of Shankaracharya Sadanand Saraswati

Varanasi News: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के अवतरण दिवस पर हुआ रुद्राभिषेक

Tue, 12 Aug 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek was performed on the birth anniversary of Shankaracharya Sadanand Saraswati
वाराणसी। शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का सोमवार को श्रीविद्यामठ में 67वां अवतरण दिवस मनाया गया। आचार्य किरण गौतम, कृष्ण कुमार द्विवेदी, किरण शास्त्री, शिवाकांत मिश्रा ने रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन कर तस्वीर की आरती उतारी गई। दीपेंद्र सिंह सपत्नीक यजमान की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

ज्योतिष्पीठाधीश्वर के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के निर्देश पर काशी, मुंबई, ज्योतिर्मठ सहित पूरे देश में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शंकराचार्य के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई। वहीं मुंबई में शंकराचार्य के चातुर्मास स्थल पर भी अवतरण दिवस मनाया गया। इस दौरान रमेश पांडेय, रंजन शर्मा, आशुतोष तिवारी, उज्ज्वल पांडेय, दिनेश तिवारी सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed