फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rudrabhishek of Mahashamshan Nath performed and Baba Narmund Khappar filled with Karaj

Varanasi: विश्व शांति के लिए कारज से भरा गया बाबा का नरमुंड, वैदिक विधि से हुआ महाश्मशान नाथ का रुद्राभिषेक

Sat, 13 Apr 2024 09:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Apr 2024 09:33 PM IST
सार

काशी में बाबा मसाननाथ का वैदिक विधि से रुद्राभिषेक किया गया। बाबा मसाननाथ की भव्य आरती के बाद विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना करके बाबा का नरमुंड खप्पर कारज से भरा गया। 

विज्ञापन
Rudrabhishek of Mahashamshan Nath performed and Baba Narmund Khappar filled with Karaj
मसाननाथ का वैदिक विधि से किया गया रुद्राभिषेक - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र की पंचमी पर श्रीश्री 1008 बाबा महाश्मशान नाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव की शुरूआत हुई। शनिवार को बाबा मसाननाथ का वैदिक विधि से रुद्राभिषेक करके महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। बाबा की भव्य आरती के पश्चात विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना करके बाबा का नरमुंड खप्पर कारज से भरा गया।

विज्ञापन


शनिवार को बाबा महाश्मशान नाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य सुनील पाठक ने शास्त्रोक्त विधि से पूजन संपन्न कराया। पूजा के यजमान चैनू प्रसाद गुप्ता बने। इसके बाद बाबा की शृंगार आरती कर पूजन पूर्ण कराया गया। 
विज्ञापन


पूरे मंदिर परिसर को बेला, गुलाब, गेंदा के फूलों से सजाया गया था। बाबा के भोग में जया, विजया, विविध मिष्ठान, खीर आदि के साथ विशेष विजया की बर्फी थी। मंदिर में 11 बार सुंदरकांड का पाठ हुआ। उसके बाद देर रात्रि तक भजन कीर्तन चलता रहा। इस दौरान गुलशन कपूर, बिहारी लाल गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, विजय शंकर पांडेय आदि पदाधिकारी भक्त शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed