फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus on highway in Varanasi Family members created ruckus after finding remains of dead body

UP: तीन लाख की फिरौती के लिए बचपन के दोस्त की हत्या, झाड़ियों में मिला कंकाल; वाराणसी में दो दरोगा निलंबित

Fri, 20 Jun 2025 09:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 09:20 PM IST
सार

शिवपुर हाइवे पर हंगामे की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
Ruckus on highway in Varanasi Family members created ruckus after finding remains of dead body
मृतक की फाइल फोटो और आरोपी रोहित पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: तीन लाख रुपये के लिए शशांक की हत्या बचपन के दोस्त रोहित पटेल ने की थी। शशांक के पिता ने एक करोड़ की जमीन बेची थी। उस पैसे में से रोहित तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। पैसा नहीं देने पर उसे बाइक से चार किमी दूर ऊंदी गांव के पास ले गया और रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। फिर शव को झाडि़यों में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


झाड़ी से शशांक का सैंडल और कंकाल को पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चांदमारी-हरहुआ मार्ग को दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक समेत दो दरोगा निलंबित किए गए।
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपी सरसवा निवासी रोहित पटेल है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सरसवा के रहने वाले शशांक के पिता ने एक करोड़ की जमीन बेची थी। अपना घर भी बनवा रहे थे। पैसे के लालच में शशांक का अपहरण कर उसके घर से पैसे लेने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च की शाम शशांक को फोन किया, लेकिन वह नहीं आया। उसी दिन शाम को घर से शशांक को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर से चार किमी दूर के उंदी गांव के सुनसान खेत में ले गया और वहां बीयर पी। शशांक से अंतिम बार पैसे की मांग की ताे उसने मना कर दिया। 

इस बीच गाड़ी में रखी रस्सी से उसका गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। खुद को बचाने के लिए शशांक के घर वालों के साथ खेत में भी मौजूद रहा। साथ में एफआईआर लिखवाने थाने भी गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजू कुमार, एसएसआई सुनील कुमार यादव रहे।

हड्डी को भेजा जाएगा डीएनए टेस्ट के लिए
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि हड्डी का डीएनए कराने के लिए सैंपल भेजा जाएगा। वहीं, आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया जाएगा।

Ruckus on highway in Varanasi Family members created ruckus after finding remains of dead body
प्रदर्शन कर रहे लोगो को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लापरवाही में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित
इस मामले में सरसवा निवासी भाई नितेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि गांव के रहने वाले रोहित के साथ भाई निकला था। शशांक के नंबर से व्हाट्सएप पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह, दरोगा सत्यम तिवारी, धनंजय यादव ने लापरवाही बरती। डीसीपी वरुणा जोन ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह, दोनों एसआई को निलंबित कर दिया है।

परिजन अभी भी असमंजस में
शशांक के परिजन अभी भी असमंजस में हैं। ऐसी कोई चीज नहीं दिख रही है, जो बरामद वस्तुओं से मेल खाती हो। नितेश का कहना है कि हम कैसे मान लें, जो यह अवशेष है वह हमारे भाई शशांक का है। मृतक के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले चांदमारी क्षेत्र में एक लड़के का अधजला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इसी तरह उसकी भी गुत्थी उलझाए रखी थी।

पीड़ित परिजनों को सौंपा 4-4 लाख रुपये का प्रमाण पत्र

सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह और एसडीएम राजातालाब ने पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता के तौर पर चार-चार लाख रुपये का प्रमाण पत्र सौंपा। ऋषिकेश की माता संगीता देवी को सरकारी सहायता के रूप में चार लाख रुपए और 4 वर्षीय माही की मां सीता देवी को चार लाख रुपए की सरकारी सहायता के रूप में प्रमाण पत्र सौंपा।

ननिहाल में आए रामकेश के परिजनों को सरकारी सहायता के रूप में चार लाख रुपए के प्रमाण पत्र देने के लिए विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह एवं एसडीएम राजातालाब मिर्जापुर जिले के अदलपुर गांव स्थित मृतक की पत्नी अनीता देवी को सरकारी सहायता के रूप में प्रमाण पत्र दिया।

विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जहां भी ऐसे कुएं हो जो की प्रयोग में ना आते हो और जहरीली गैस बनते हो उसको पाटने की या उसे पर ढक्कन लगाकर बंद किया जाना चाहिए ताकि आगे ऐसी कोई घटना न हो। उधर, गुड़िया गांव में परिजनों से अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने मुलाकात कर शोक जताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed