फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BHU clash between Rajaram and Birla Hostel students and BHU chowki in-charge received injuries also firing in varanasi

BHU: बीएचयू में देर रात राजाराम और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग, कई चोटिल

Fri, 27 Aug 2021 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 27 Aug 2021 11:18 AM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में  एक सितंबर से अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू होनी हैं। हॉस्टल का आवंटन होना है। गुरुवार रात में राजाराम हॉस्टल में छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच, मामूली कहासुनी में पहले विवाद और फिर संघर्ष में बदल गई। 

विज्ञापन
Varanasi BHU clash between Rajaram and Birla Hostel students and BHU chowki in-charge received injuries also firing in varanasi
BHU Varanasi UP News: मौके पर पहुंची पुलिस, पड़े हुए ईंट-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में गुरुवार रात पौने 12 बजे मामूली विवाद के बाद राजाराम और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों हॉस्टलों के छात्रों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पेट्रोल बम चले और हवाई फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन


सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड और कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। उग्र छात्रों को पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य दूर से समझाते रहे, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय को भी हाथ व पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में एक सितंबर से अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू होनी हैं। हॉस्टल का आवंटन होना है। दोपहर में अंतिम वर्ष के अलावा सभी कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने सिंह द्वार पर धरना दिया था। रात में राजाराम हॉस्टल में छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच, मामूली कहासुनी पहले विवाद और फिर संघर्ष में बदल गई। देर रात तक दोनों ओर के सैकड़ों छात्र आमने-सामने डटे रहे। पत्थरबाजी में कई छात्रों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi BHU clash between Rajaram and Birla Hostel students and BHU chowki in-charge received injuries also firing in varanasi

बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामला नियंत्रण में है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि दो हॉस्टल के बीच छात्रों में मारपीट और पत्थरबाजी हुई है। दोनों पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

आठ महीने में मारपीट, पत्थरबाजी की है चौथी घटना

Varanasi BHU clash between Rajaram and Birla Hostel students and BHU chowki in-charge received injuries also firing in varanasi

बीएचयू परिसर में इस साल आठ महीने में यह मारपीट, पत्थरबाजी की चौथी घटना है। जब भी कोई घटना होती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त, दुरूस्त करने और माहौल को शांतिमय करने के बड़े-बडे़ दावे भी किए जाते हैं लेकिन इन दावों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। लिहाजा आए दिन छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं भी रूक नहीं पाती हैं।

Varanasi BHU clash between Rajaram and Birla Hostel students and BHU chowki in-charge received injuries also firing in varanasi

इस साल सबसे पहले मार्च में परिसर में विश्वनाथ मंदिर के पास लाल बादुर शास्त्री हॉस्टल और बिड़ला हॉस्टल छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी हुई थी। इसके बाद जून महीने में मेडिकल छात्रों और बिड़ला हॉस्टल के बीच मारपीट की घटना हुई। 16 अगस्त को परिसर में इकोनामिक्स की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई। अब गुरुवार को भी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े।

इस साल की घटनाएं

Varanasi BHU clash between Rajaram and Birla Hostel students and BHU chowki in-charge received injuries also firing in varanasi

23 मार्च 2021- लालबहादुर शास्त्री और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट
27 जून 2021- मेडिकल छात्रों और बिडला हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट। 
16 अगस्त 2021- बीएचयू एलडी गेस्ट हाउस के पास छात्रा संग छेड़खानी, मारपीट
26 अगस्त 2021- बिड़ला सी और राजाराम हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी, पेट्रोल बम चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed