फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus in BHU campus Students protesting against fee hike surrounded VC car clashed with security guard

बीएचयू में हंगामा: फीस वृद्धि के खिलाफ धरना दे रहे छात्रों ने कुलपति के वाहन को घेरा, सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की

Wed, 06 Apr 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Apr 2022 03:31 PM IST
सार

फीस वृद्धि के खिलाफ धरना दे रहे छात्रों ने बीएचयू कुलपति के वाहन का घेराव कर दिया। कार में सवार कुलपति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Ruckus in BHU campus Students protesting against fee hike surrounded VC car  clashed with security guard
कार की टक्कर से घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय पर जमकर हंगामा मचाया। छात्र कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाह रहे थे। इस बीच बाहर निकलकर आवास की ओर से जा रहे कुलपति का भी छात्रों ने घेराव किया।

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह कुलपति को छात्रों की भीड़ से बाहर निकाल लिया। इसके विरोध में सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। विरोध में छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर रखे गमले को तोड़ दिया। 
विज्ञापन



आरोप है कि कुलपति की गाड़ी का शीशा तोड़ने का प्रयास किया गया।  स्नातक में फीस वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर छात्र केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे थे। यहां जब अंदर जाने से मना कर दिया तो चैनल गेट बंद कर छात्र वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में जैसे ही कुलपति आवास जाने के लिए बाहर निकले तो छात्रों ने घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध में कुछ छात्र कुलपति की गाड़ी के आगे लेट गए और जाने से रोक दिया।

कार की टक्कर से छात्र को लगी चोट

मामला बढ़ता देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों-सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों की ओर से एक दूसरे के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया। छात्रों ने जहां लात-घूसों से पिटाई का आरोप लगाया वहीं सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने का आरोप लगाया।

बताया कि छात्रों की पिटाई से कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने कहा कि फीस वृद्धि का विरोध करने वाले छात्रों से बातचीत की गई लेकिन वह उग्र हो गए और धक्कामुक्की और हाथापाई करने लगे। इससे सुरक्षाकर्मियों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य घायल हुए हैं। कुलपति की गाड़ी पर गमला फेंकने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा लिया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखवाई जा रही है। नियमानुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

धरना दे रहे  स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों का कहना है कि अचानक से 400 रुपये सालाना फीस बढ़ाई गई है। ऐसे में यह बात निश्चित है कि आने वाले दिनों में फीस में 10 हजार की भी वृद्धि की जा सकती है। इसलिए हमारी मांग है कि यह फीस वृद्धि वापस ली जाए।  इस फीस वृद्धि के विरुद्ध हम लोगों ने 28 मार्च को ज्ञापन सौंपा था।  

दो अप्रैल तक कोई ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए यह वृद्धि वापस लेने की मांग की थी। लेकिन आज छह अप्रैल हो गया लेकिन बीएचयू प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की इस संबंध  में कोई बात नहीं कई कई। जब तक यह वृद्धि वापस नहीं ली जाती हम आंदोलन करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed