फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus created by keeping the body of container driver at the main entrance of the depot

Varanasi News: कंटेनर चालक का शव डिपो के मुख्य द्वार पर रखकर किया हंगामा

Mon, 18 Nov 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ruckus created by keeping the body of container driver at the main entrance of the depot
मिर्जापुर के लिए---------------
विज्ञापन

कंटेनर चालक का शव डिपो के मुख्य द्वार पर रखकर किया हंगामा
- 25 हजार रुपये तत्काल मिलने के साथ ही पत्नी को हर माह चार हजार देने की बात पर सभी शांत हुए


संवाद न्यूज एजेंसी

रामनगर (वाराणसी)। लंका भीटी के समीप एक कंपनी के डिपो के बाहर रविवार की शाम कंटेनर चालक के शव को रखकर उसके परिजन और साथी हंगामा करने लगे। सभी चालक के परिवार के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस ने डिपो के मैनेजर विवेक पांडेय से फोन पर बात की। मैनेजर ने 25 हजार रुपये तत्काल देने के साथ ही चालक की पत्नी को हर माह चार हजार रुपये देने का लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर सभी लोग शांत हुए।


मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना के डोहरी गांव निवासी मोहम्मद खलील (52) पिछले कई वर्षों से एक कंपनी का वाहन चलाता था। शनिवार की रात कंटेनर में कंपनी का सामान लेकर चालक अनपरा जा रहा था। रविवार की सुबह मारकुंडी पहाड़ी के समीप वाहन का ब्रेक फेल होने से खाई में गिर गया और चालक की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद डिपो का कोई भी कर्मचारी न तो मौके पर पहुंचा और न कॉल उठाना मुनासिब समझा। देर शाम सभी चालक के शव को लेकर रामनगर के भीटी स्थित डिपो के मुख्य द्वार पर पहुंचे। सभी शव को जमीन पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। चालक की पत्नी जैतून बेगम रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। चालक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed