फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTMNU women athletes won gold, topped with 407 points

Varanasi News: आरटीएमएनयू की महिला एथलीटों ने जीता सोना, 407 अंकों से अव्वल

Fri, 02 Jun 2023 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
RTMNU women athletes won gold, topped with 407 points
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत आईआईटी बीएचयू के श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय योग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन महिला एथलीटों ने योग का प्रदर्शन किया। सूर्य नमस्कार से शुरुआत कर पांच पांच अलग अलग आसनों में एथलीटों ने बेहतरीन कौशल दिखाए। 407 अंकों से राष्ट्रसंत तुकाडोजी महाराज विश्वविद्यालय नागपुर की टीम विजेता रही। वहीं 398.42 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रजत और 393.1 अंकों के साथ रांची विश्वविद्यालय की टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

थ्री लेयर वाले एरिना में सुबह नौ बजे से योग प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन आठ विश्वविद्यालयों की महिला एथलीटों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम ने योग प्रदर्शन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की। इसके बाद पांच अनिवार्य और चार वैकल्पिक आसन किए। एथलीटों की हर हरकत पर निणाZयकों की नजर थी। माइक्रो सिस्टम से एथलीटों के हावभाव, उनकी स्थिरता पर उन्हें अंक दिए गए। हर टीम में छह-छह योग एथलीट थीं। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया। मंत्री रविंद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने विजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

----
ये टीमें रहीं शामिल
राष्ट्रसंत तुकाडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की टीम में रचना विलास अंबुलकर, श्रुष्टि दीपक्षेंद्र, आलसा गयामुखे, चाकुली बंसीलाल सालोकर, कल्याणी विलासचुटे, नुपुर संजीव बांकले थीं। दूसरे नंबर की टीम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में अनन्या व्यास, मनीषा, अन्नू, दीक्षा, तनु सैनी, वर्षा और तीसरे नंबर की रांची विश्वविद्यालय की टीम में आकृति राज, सरिता कुमारी, आकांक्षा कुमारी सिंह, नीलांजना कुमारी, पम्मी कुमारी, रिया सेन रहीं। इन तीन विश्वविद्यालयों के अलावा पंजाब विश्वविद्यालय, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्टि्रयल टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कल्याणी, स्वामी विवेकानंद योगा अनुसंधान संस्थान, चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय की महिला एथलीटों ने भी हिस्सा लिया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम चौथे, चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय की टीम पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

ब्लाइंड फोल्ड योग से निशा ने किया सभी को हैरान
यूपी योगासन की ब्रांड एंबेसडर नोएडा की निशा शर्मा ने ब्लाइंड फोल्ड योग की प्रस्तुति से सभी को हैरान कर दिया। निशा ने अतिथि खिलाड़ी के तौर पर प्रदर्शन किया। आंखों पर काली पट्टी बांध और जलता दीपक रख गणेश स्तुति पर योग के हैरतअंगेज आसन किए। निशा को फर्स्ट गर्ल ऑफ ब्लाइंड एथलीट का पुरस्कार भी प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप ने निशाने कांस्य पदक जीता है। वहीं एक घंटा 50 मिनट पद्मासन कर गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। निशा का कहना है कि योग को विश्व पटल पर पहचान मिल रही है। उम्मीद है कि भविष्य में योग ओलंपिक में शामिल हो। कहा, आज के दौर में मोबाइल और टीवी की वजह से तनाव बढ़ा रहा है। इससे बचने के लिए योग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed