फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rte system in schools

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में दो मार्च से शुरू होगा आवेदन

Sat, 27 Feb 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
rte system in schools
निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू होगी। इसके लिए आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। तीन चरण में दाखिले होंगे।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी बच्चों का प्रवेश अनिवार्य है। इस योजना में कक्षा आठ तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाती है। सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया दो से 25 मार्च तक होगी। आवेदनों का सत्यापन 26 से 28 मार्च तक किया जाएगा। लॉटरी 30 मार्च को निकाली जाएगी और पांच अप्रैल तक चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से 23 अप्रैल तक होगी। 24 से 26 अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन, 28 अप्रैल को लॉटरी और 5 मई तक चयनित बच्चों को दाखिला दिलाना होगा। तीसरे ओर अंतिम चरण में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 10 जून तक होगी। 11 से 13 जून तक आवेदनों का सत्यापन, 15 जून को लॉटरी और 30 जून तक बच्चों का दाखिला होगा। जिला समन्वयक विमल केशरी ने बताया कि इस बार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदक को अपने वार्ड व ग्राम पंचायत के विद्यालयों के लिए आवेदन करना होगा। अगर यहां विद्यालय नहीं है तो 1 से 3 किलोमीटर के दायरे में स्थित विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये है पात्रता
- एससी, एसटी, ओबीसी, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चे, बीपीएल कार्ड धारकों के बच्चे, विधवा पेंशन प्राप्तकर्ता के बच्चे
- दुर्बल वर्ग में एक लाख रुपये आय से कम के अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।
अभिभावकों को नहीं मिली शुल्क प्रतिपूर्ति
आरटीई के तहत दुर्बल व अलाभित समूह के बच्चों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी जाती है। लेकिन बजट के अभाव में पिछले तीन सालों से अभिभावकों को शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकी है। जिला समन्वयक विमल केशरी ने बताया कि शासन को इसके लिए मांग पत्र भेजे गए हैं, जैसे ही बजट आएगा अभिभावकों के खाते में इसकी धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed