फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE: Lottery of 1243 children in the second phase

आरटीई : दूसरे चरण में 1243 बच्चों की निकली लॉटरी

Wed, 16 Jun 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
RTE: Lottery of 1243 children in the second phase
बीएसए कार्यालय में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए दूसरे चरण में मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में 1,243 बच्चों को स्कूल आवंटित हो गए। इन बच्चों को 30 जून तक प्रवेश लेना होगा। वहीं, कुल 8700 आवेदन में 2707 निरस्त हो गए। दरअसल, कई अभिभावकों ने एक से अधिक आवेदन कर दिया था। वहीं, 4750 बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हो सके। इन बच्चों ने जिन स्कूलों को प्राथमिकता दी थी, वहां सीटें भर चुकी हैं। ज्यादातर अभिभावकों ने एक ही स्कूल को प्राथमिकता दी थी। ऐसे मे उनके नाम लॉटरी में नहीं आ सके। पहले व दूसरे चरण की लॉटरी के बाद निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत 1230 सीटें रिक्त हैं। आरटीई के जिला समन्वयक विमल केसरी ने बताया कि तीसरे चरण के आवेदन को लेकर अभी तक कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन

कोट
आरटीई के तहत दूसरे चरण में आवेदन करने वाले 5993 अभ्यर्थियों में 1243 की मंगलवार को लॉटरी निकली है। इन छात्रों को 30 जून तक विद्यालय में प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन

- राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed