फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE: Interest in application decreased due to transition and lack of resources

आरटीई : संक्रमण और संसाधनों की कमी से घटी आवेदन में रुचि

Tue, 20 Jul 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
RTE: Interest in application decreased due to transition and lack of resources
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चों को अच्छे और महंगे स्कूलों में पढ़ा सक ते हैं। जिले के निजी विद्यालयों में दस हजार से अधिक सीटें है। यहां न तो प्रवेश शुल्क लगना है न ही महीने की फीस देनी है। बच्चों के दाखिले के बाद ड्रेस और कॉपी, किताब के पैसे भी अभिभावकों के खाते में दिए जाते हैं। बावजूद अभिभावक इस बार दाखिले को लेकर रुचि नहीं ले रहे हैं। एक ओर जहां आवेदन घटते जा रहे हैं। वहीं, ड्रॉ निकलने के बाद भी ज्यादातर अभिभावक बच्चों का दाखिला नहीं करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से निजी स्कूल बंद हैं। ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हो रही है। कहीं न कहीं संसाधनों की कमी की वजह से अभिभावक दाखिला दिलाने से कतरा रहे हैं। हालत यह है कि तीन चरणों में होने वाले आरटीई में आवेदन की संख्या भी घट रही है। आरटीई के जिला समन्वयक विमल कुमार केशरी ने बताया कि कोरोना काल में स्कूल बंद है, जिसकी वजह से आवेदन कम आए हैं। कई अभिभावक बच्चों के फॉर्म नहीं भर सके या दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज जमा नहीं कर पाए।
विज्ञापन

दो साल में घट गए आवेदन
साल आवेदन चयनित दाखिला
2019-20 29000 16743 10330
2020-21 27500 13758 9180
इस साल दाखिले का है इंतजार
कोरोना की पहली लहर के बाद सत्र 2021-22 के लिए प्रथम चरण में 17,017 हजार आवेदन आए थे। 6875 बच्चों को स्कूल आवंटित किया गया। इसके बाद संक्रमण की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए। दूसरे चरण के लिए सिर्फ 8700 आवेदन आए। 1,243 छात्रों को स्कूलों का आवंटन हुआ। इस बीच तीसरे चरण में केवल 917 आवेदन ही आए हैं। इसकी लॉटरी आज निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed