यूपी: RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, भाई की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में शनिवार सुबह आरएसएस कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
#Visuals: RSS worker&local journalist Rajesh Mishra shot dead by bike-borne men at his shop in Ghazipur's Karanda,brother critically injured pic.twitter.com/if4wteIuBe
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2017विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनपुरा गांव निवासी राजेश मिश्रा (35) और उनके छोटे भाई अमितेश मिश्रा (30) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। राजेश मिश्रा की मौत हो गई और भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक एक दैनिक अखबार के पत्रकार थे।
ये भी पढ़ें- RSS नेता मर्डर: पुलिस के साथ हत्यारे खेल रहे चूहे बिल्ली का खेल, जानिए कैसे?
उनकी गिट्टी, बालू और मौरंग की दूकान गांव में सड़क किनारे है। सुबह करीब आठ बजे कुछ अज्ञात हमलावर ने दुकान में घुसकर उनपर और उनके भाई पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि राजेश पर जिस समय फायरिंग हुई वह अपनी दुकान में था, वहां उनका भाई भी मौजूद था। घटना को लेकर जिला मुख्यालय पर लोगों ने दुकानों को बंद करने के साथ तोड़फोड़ भी की।
Rajesh Mishra's brother, who was with him in the shop, critically injured.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2017
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अमितेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पास के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्शन में आई पुलिस, मौके पर पहुंचे आईजी रेंज दीपक रतन
संघ के स्वयंसेवक और पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा है कि संदिग्धों की चिन्हित कर लिया गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
We have marked the suspects&believe they'll be arrested today: Anand Kumar, ADG Law & Order on RSS worker& journalist shot dead in Ghazipur pic.twitter.com/nHFAaNWlTI
— ANI UP (@ANINewsUP) October 21, 2017
राजेश के घर मचा कोहराम, गांव में तन गई शोक की चादर
बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही थी। राजेश की मौत से गांव में शोक की चादर तन गई है। दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात की जिस किसी को भी जानकारी हुई, उसके पैर घटना स्थल की तरफ बढ़़ गए। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मृतक राजेश की माता शारदा देवी, पत्नी कामिनी देवी, पांच साल का बेटा यर्थात और घायल अमितेश की पत्नी मीरा देवी सहित परिवार के अन्य लोग चीखने-पुकारने लग। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए।
मृतक की पत्नी कामिनी कभी रोते-रोते पूरी तरह से शांत हो जा रही थी, तो कभी अपने बच्चे का चेहरा देख दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। उसे सांत्वना देने वाली महिलाओं की आंखे भी छलछला जा रही था। बड़े भाई बृजेश मिश्रा राजेश के मौत की दर्द लिए उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार में जुटे रहे।
आखिर क्यों हुई राजेश मिश्र की हत्या ?
बदमाशों की गोली से घायल मृतक राजेश मिश्र के छोटे भाई अमितेश की माने तो बदमाश गाजीपुर की तरफ से आए और दूकान से करीब सौ मीटर आगे बढ़ गए। इसके बाद बदमाश बाइक घुमाकर पुन: दूकान पर आए।
दो बदमाश बाइक से उतरकर भाई राजेश के पास पहुंचे और एक बदमाश ने दो पिस्टल से उनपर गोलियां झोंकना शुरु कर दिया। बताया कि मैं तीनों बदमाशों को देखूंगा तो पहचान लूंगा। आरोप लगाया कि मेरे भाई को गोली मारने वाले दो वांटेड अपराधी हैं।
करीब एक माह पहले एक समाचार पत्र में इन अपराधियों की फरारी की खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर के संबंध में बदमाशों ने मेरे भाई राजेश मिश्र से मोबाइल पर पूछताछ करते हुए ऐसी खबरे प्रकाशित न करने की धमकी दी थी। मुझे संदेह है कि उन्हीं अपराधियों ने मेरे भाई को गोली मारी है।
गाजीपुर में कानून-व्यवस्था हुई तार-तार
शनिवार को घटना के बाद पूरे दिन इलाके में दहशत पसरा रहा। रात की कौन कहे, दिन के उजाले में भी गांव पूरी तरह से खामोश है। आंखों में खौफ लिए लोग जगह-जगह घटना की चर्चा करते रहे। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल रही कि बदमाशों के दिलो-दिमाग में खाकी का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि रात के अंधेरे की कौन कहे, वह दिन के उजाले में भी संगीन वारदातों को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
किसी को भी मौत की नींद सुलाने के बाद आराम से फरार हो जा रहे हैं। घटनाओं को अंजाम देने देकर सुरक्षित स्थानों पर अपराधियों के पहुंचने के बाद पुलिस हाथ-पैर मारना शुरु कर रही है। आज जिस समय बदमाशों ने राजेश मिश्र और उसके भाई अमितेश को गोली मारी, उसके तत्काल बाद अमितेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
बावजूद इसके पुलिस डेढ़ घंटा बाद मौके पर पहुंची। अगर सूचना के तत्काल बाद पुलिस तत्पर हो गई होती तो शायद बाइक सवार बदमाशों को विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी कर पकड़ सकती थी।