फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rss leader ravinder gosai murder case enquiry

RSS नेता मर्डर: पुलिस के साथ हत्यारे खेल रहे चूहे बिल्ली का खेल, जानिए कैसे?

Fri, 20 Oct 2017 01:18 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 20 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
rss leader ravinder gosai murder case enquiry
रविंदर गोसाईं मर्डर केस
आरएसएस के शाखा प्रशिक्षक रविंद्र गोसाईं मर्डर केस में कातिल पुलिस के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेल रहे हैं। वे इतने शातिर हैं कि पुलिस से दो कदम आगे चल रहे।
विज्ञापन


पुलिस को उलझाने के लिए आरोपियों ने बाइक को ऐसी जगह खड़ा किया, जहां न तो कोई सीसीटीवी कैमरा है और न ही आस-पास कोई बिल्डिंग या फिर कोई घर। आरोपी बाइक को नेशनल हाइवे वन से पांच फुट नीचे झाड़ियों में खड़ी कर खुद फरार हो गए और पुलिस बाइक के बारे में जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन


आरोपी बाइक को खड़ा करने के बाद किस तरफ और कैसे फरार हुए किसी को कुछ पता नहीं है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जालंधर की तरफ फरार हुए है। वारदात को अंजाम देने के बाद झाड़ियों में बाइक खड़ा किए जाना यह दर्शाता है कि आरोपी कोई कच्चे खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने हत्या को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग पहले से ही बना रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने गोसाईं और उनके घर के आसपास से निकलने वाली गलियों की रैकी तो की ही थी। साथ ही उस पूरे रूट की रैकी कर अपनी तैयारी भी कर रखी थी, जहां उन्हें फरार होना था। आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि इलाके में कहां कहां सीसीटीवी कैमरे लगे है।

आरोपियों को पता था कि कहां कहां कैमरे लगे हैं

rss leader ravinder gosai murder case enquiry
RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
इसके अलावा आरोपियों को यह भी पता था कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत कहां कहां कैमरे लगे है और उन्हें कहां से बच कर निकलना है और बाइक को कहां खड़ा कहना है। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे काफी नीचे है, मगर एक भी कैमरे में आरोपी कैद नहीं हुए।

इससे यह प्रतीत होता है कि आरोपी पुल के ऊपर से फरार हुए हैं। आरोपियों ने सही मौका देख बाइक उस जगह खड़ा कर दिया, जहां न तो कोई कैमरा है और न ही लोगों का आना जाना। बाइक को खड़ा करने के बाद आरोपी किस तरफ और कौन से वाहन पर फरार हुए किसी को इस बारे में पता नहीं है।  

सभी रूटों के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है पुलिस
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को बाइक बरामद कर ली गई है। बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि वह किसी है। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि बाइक पर लगा नंबर जाली या है फिर सही।

उन्होंने कहा कि बाइक के मिलने के बाद आरोपियों के रूट का अनुमान लग गया है। उसेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें अलग अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। 

झाड़ियों में पड़ी थी मोटरसाइकिल

rss leader ravinder gosai murder case enquiry
RSS leader shot dead in Ludhiana
रविंदर गोसाईं की हत्या करने में आरोपियों ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था, वह पुलिस ने बुधवार सुबह बरामद कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को लाडोवाल के पास स्थित गांव मज्जफग्गूवाल की झाड़ियों में खड़ा कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने आरएसएस नेता की हत्या करने की वारदात को अंजाम देकर बाइक यहां पर खड़ा किया और किसी दूसरे वाहन पर फरार हो गए।

बाइक मिलने की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ध्रुमण निंबले, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगनअजीत सिंह के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां डॉग स्कवायड की टीम और फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट को बुला कर जांच की। पुलिस ने बाइक के आसपास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जिस बाइक को बरामद किया है उस पर पीबी-10-सीयू-7223 नंबर लगा है। पुलिस इस नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की फिराक में है, लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक पर लगा नंबर जाली है।

आरटीओ दफ्तर से जांच में पता चला कि उक्त बाइक का माडल 2010 है और यह बाइक कृष्ण पुक्ष सुरन, गांव फुल्लांवाल के नाम से पंजीकृत है। पुलिस टीम जब उक्त पते पर पहुंची तो उस घर में लॉक लगा हुआ था। पुलिस को आसपास की पूछताछ में पता चला कि कृष्ण नाम का कोई व्यक्ति जगह पर नहीं रहता। इसलिए पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे है कि हो सकता है कि हत्यारों ने फेक नंबर इस्तेमाल किया हो। हालांकि, अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed