फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS chief mohan bhagwat meeting with pracharak at varanasi

काशी में मोहन भागवत ने प्रमुख प्रचारकों संग की बैठक, दी गई यह खास सलाह

Tue, 20 Feb 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 20 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat meeting with pracharak at varanasi
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को वाराणसी के बड़ा लालपुर में केंद्रीय पदाधिकारियों और प्रमुख प्रचारकों संग बैठक की। बैठक में प्रचारकों से कहा गया कि वे पराक्रम और परिक्रमा और इन दोनों के अंतर को पहचानें। संपूर्ण राजनीतिक व्यक्तियों से दूर रहें। आम लोगों की पीड़ा जानने के लिए उनके बीच जाकर समय दें। संगठन की ओर से दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने में कोताही न बरतें। 
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश के काशी, गोरक्ष, अवध और कानपुर के प्रचारकों को संघ प्रमुख ने संदेश दिया कि स्वार्थ के लिए परिक्रमा करने वालों को चिह्नित किया जाए। योग्य स्वयंसेवकों की पहचान किया जाना आवश्यत है।
विज्ञापन


धैर्य, अनुशासन और आचरण के आधार पर पराक्रमी स्वयंसेवक ही राष्ट्र निर्माण में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। प्रचारकों को सलाह देते हुए बताया गया कि यही पहचान देश को निश्चित दिशा की ओर ले जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार परिक्रमा करने वालों से संघ प्रमुख का आशय था कि ऐसे लोग जो केवल अनुषांगिक संगठन भाजपा से टिकट पाने के लिए ही संगठन के आसपास चक्कर लगाते हैं और टिकट मिलने पर मूल कार्य से दूरी बनाते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाना जरूरी है।

प्रचारकों को गांवों तक अधिक से अधिक शाखाएं लगवाने का भी मंत्र दिया गया। संघ प्रमुख ने कहा कि प्रशिक्षण में जो पसीना बहाएगा, वह युद्ध में रक्त बचाएगा। संघ सामान्य व्यक्ति तक पहुंच रहा है और सामान्य व्यक्ति भी संघ तक पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में जन मानस के विश्वास पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है। 

केंद्रीय पदाधिकारी, प्रचारकों के अलावा कोर कमेटी संग अलग-अलग बैठकों में संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में मंथन हुआ। इस दौरान सभी प्रचारकों को आगामी दायित्व भी दिए गए।

काशी भ्रमण कर पदाधिकारी रवाना

RSS chief mohan bhagwat meeting with pracharak at varanasi
हस्तकला संकुल में आए पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हस्तकला संकुल में चल रही संघ की बैठक में आए ज्यादातर पदाधिकारी सोमवार को काशी भ्रमण पर निकले। दर्शन-पूजन करने के बाद पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में रवाना हो गए। केंद्रीय पदाधिकारियों और प्रचारकों के अलावा बाकी पदाधिकारी रवाना हो गए हैं। इस बीच टेंट में लगाई गई कुर्सियां भी हटा दी गई हैं। केवल समन्वय बैठक के लिए जरूरत का सामान अभी यहीं है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सरकार के बीच समन्वय बैठक मंगलवार को होगी। सर संघ चालक मोहन भागवत के सानिध्य में सोमवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बैठक कर बैठक की रूपरेखा बनाई गई। समन्वय बैठक सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगी। बैठक में शामिल होने के लिए कई पदाधिकारी शाम तक यहां पहुंच गए हैं।

 बैठक में भाजपा से राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, काशी प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर शामिल होंगे। विद्या भारती से ब्रह्मदेव शर्मा, विद्यार्थी परिषद से मनोज कांत, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से ओमपाल सिंह, भारतीय शिक्षा मंडल से अंगद सिंह, अधिवक्ता परिषद से लाल बहादुर सिंह और संस्कार भारती से गणेश तांबेकर को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed