फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS Yadav has assets worth billions

आरएस यादव के पास है अरबों की संपत्ति, विजिलेंस की जांच में खुलासा

Sun, 03 Sep 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Sep 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
 RS Yadav has assets worth billions
एआरटीओ आरएस यादव - फोटो : SELF
विजिलेंस की जांच के दौरान भ्रष्टाचार के  आरोप में जेल भेजे गए निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की अरबों की संपत्ति का पता चला है। सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति यादव के करीबी साधु काने (राजमन) और निजी चालक महेंद्र मौर्या के नाम से खरीदी गई है।
विज्ञापन


इन दोनों के अलावा भी कई अन्य लोगों के नाम पर वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई शहरों में संपत्ति खरीदी गई है। आरएस के खिलाफ विजिलेंस टीम सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। 
विज्ञापन


चंदौली का निलंबित एआरटीओ आरएस यादव फिलहाल मिर्जापुर जिला जेल में है। भ्रष्टाचार और संपत्ति की जांच विजिलेंस कर रही है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय भी संपत्ति की जांच में जुटा है। शासन ने भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस के मुताबिक आरएस यादव ने अपने करीबी साधु काने नामक व्यक्ति के खिलाफ आशापुर में चार प्लॉट खरीदे हैं। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। गोरखपुर के तिवरान गांव में भी संपत्ति खरीदी गई है। कई बैंकों में उसके खाते भी हैं। साधु गोरखपुर का ही रहने वाला बताया गया है।


वहीं महेंद्र मौर्या के नाम से छावनी क्षेत्र स्थित होटल वेस्ट इन केे अलावा वाराणसी और गोरखपुर में कई प्लॉट खरीदे गए हैं। साधु काने और महेंद्र का पूर्व में कोई व्यवसाय नहीं रहा है। उनकी निजी हैसियत भी ऐसी नहीं कि वे इतनी संपत्ति बना सकें।

आरएस यादव और उसके करीबियों के बैंक खातों की भी पड़ताल की गई है। उनके खातों में भी करोड़ों रुपये जमा होने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed