फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS Three crore of bullion trader recovered in Income Tax raid deposited in bank

Varanasi: आयकर छापे में बरामद सराफा कारोबारी के तीन करोड़ रुपये बैंक में जमा, टैक्स चोरी में गोलमाल सामने आया

Fri, 20 Oct 2023 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

सराफा कारोबारी के वाराणसी स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को भी पूरे दिन और रात आयकर की टीमों ने वित्तीय लेनदेन की फाइल और बैंक खातों को खंगाला है।

विज्ञापन
RS Three crore of bullion trader recovered in Income Tax raid deposited in bank
वाराणसी में सराफा कारोबारी के फर्म पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी  के एक बड़े सराफ कारोबारी के प्रतिष्ठान और अन्य ठिकानों पर आयकर की जांच तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। जांच के दौरान सराफ के तीन करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त तीन करोड़ रुपये को आयकर की एक टीम ने कचहरी स्थित एसबीआई शाखा में जमा किया। अब तक टैक्स चोरी में बड़ा गोलमाल सामने आया है।

विज्ञापन


वाराणसी और गोरखपुर के दो सराफ कारोबारी सोना खरीद में प्रतिदिन दो से तीन करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करते थे। इन कारोबारियों को फाइनेंस करने वाले पूर्वांचल और बिहार के कुछ सफेदपोशों का नाम भी सामने आया है। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। जांच शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


शहर के भेलूपुर क्षेत्र के सराफ कारोबारी के 20 ठिकानों पर आयकर की टीमें मंगलवार से ही छापा मारकर दस्तावेज और अन्य डाटा की जांच कर रही है। इस टीम में सौ से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। नई दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी से वैल्युअर बुलाए गए हैं, जो सोना, चांदी और अन्य संपत्तियों की भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रतिष्ठानों से सोने की छोटी-बड़ी सिल्लियां और अन्य आभूषण भी मिले हैं। अपर निदेशक (जांच) अतुल कुमार पांडेय, उप (जांच) अरविंद चौहान एवं आयकर अधिकारी (मुख्यालय) जेपी चौबे की टीम ने चौक के सुड़िया स्थित मंडी और सराफ के अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed