फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS One crore extortion sought From propert dealer in name of most wanted criminal BKD in varanasi police engaged in investigation

वाराणसी: वांटेड अपराधी बीकेडी के नाम पर मांगी एक करोड़ की रंगदारी, प्रॉपर्टी कारोबारी ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 01 Jan 2022 10:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jan 2022 10:00 PM IST
सार

हत्याकांड में वांछित माफिया इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह बीते कई वर्षों से फरार है। बीकेडी के नाम पर वाराणसी के एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
RS One crore extortion sought From propert dealer in name of most wanted criminal BKD in varanasi police  engaged in investigation
धमकी भरे कॉल से भयभीत हुआ कारोबारी - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा निवासी रियल एस्टेट कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। एक लाख के इनामी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी के नाम से मोबाइल पर एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर शनिवार को भेलूपुर थाने में बीकेडी के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच सहित भेलूपुर पुलिस की दो टीमें जांच की रही हैं। वहीं कारोबारी के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन शुकलपुरा निवासी रियल एस्टेट कारोबारी जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। बनारस सहित लखनऊ में उनका कारोबार है। जितेंद्र के अनुसार 30 दिसंबर की शाम मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया और खुद को माफिया बीकेडी बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन


पहले तो किसी शरारती तत्व की करतूत समझ फोन कॉल को हल्के में लिया लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से दूसरी काल आई और तल्ख लहजे में कहा कि रुपये नहीं मिले तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद भेलूपुर थाने में तहरीर दी। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि जिस फोन काल से धमकी मिली है, उस नंबर का डिटेल खंगाला जा रहा है और कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः प्रतिबंध के बाद भी होटल में चल रहा था डांस और शराब पार्टी, पुलिस को देख दीवार फांद भागे लोग

एमएलसी के चचेरे भाई की हत्या का आरोपी है बीकेडी
सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या कर सुर्खियों में आए चौबेपुर थाना अंतर्गत धौरहरा निवासी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी की तलाश पुलिस वर्ष 2013 से कर रही है। एमएलसी बृजेश सिंह और उसके परिवार के बीच अदावत में बीकेडी ने चार जुलाई 2013 की सुबह सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके पूर्व चार मई 2013 की रात अर्दली बाजार टकटकपुर निवासी अजय सिंह खलनायक के वाहन पर बीकेडी ने फायरिंग की। इसमें बृजेश सिंह के करीबी अजय सिंह खलनायक और उनकी पत्नी मीरा सिंह को गोलियां लगी थी, जिन्हें चिकित्सकों ने बचा लिया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम किया।

हालांकि कारोबारी जितेंद्र यादव को धमकी भरे फोन काल को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि बीकेडी के नाम पर किसी ने रंगदारी मांगी होगी, क्योंकि एक इधर सात-आठ साल में बीकेडी का नाम किसी भी छोटी या बड़ी आपराधिक घटनाओं में सामने नहीं आया है।

पांच साल पहले कंपनी को लेकर हुआ था विवाद
बीकेडी के नाम पर रियल एस्टेट कारोबारी को धमकी दी गई, लेकिन पुलिस रियल एस्टेट कारोबारी जितेंद्र का भी इतिहास पता कर रही है। पुलिस को आशंका है कि 2017 में रियल इस्टेट कंपनी बनाने को लेकर कुछ लोगों से जितेंद्र यादव का विवाद हुआ था, पुलिस इन पहलुओं को भी ध्यान में रखकर खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed