फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 55 lakh fine recovered from tobacco trader

Varanasi News: तंबाकू कारोबारी से वसूले 55 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 55 lakh fine recovered from tobacco trader
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने लक्सा थाना के जद्दूमंडी क्षेत्र में तंबाकू कारोबारी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। कर चोरी मिलने पर 55 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इस दौरान अघोषित व्यापारिक स्थान (गोदाम) का पता चला।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग एसआईबी के जोन एक ग्रेड दो के एडिशनल कमिश्नर मानवेंद्र प्रताप सिंह को तंबाकू कारोबारी की कर चोरी की शिकायत मिली थी। पिछले कुछ माह से कारोबारी की व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कारोबारी के लक्सा थाना के जद्दूमंडी क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान बिना वैध कागजात के माल की खरीद बिक्री की जानकारी मिली। इसके साथ जांच में एक और व्यवसायिक जगह का पता चला। मौके पर टीम को भेज कर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान दोनों स्थानों से तय मात्रा से अधिक माल बरामद किया गया। इस दौरान बरामद सामान को सीज किया गया। जांच के बाद कारोबारी पर 55 लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed