फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS 50 lakh extortion sought from transporter of varanasi threatening call in the name of awarded criminal of mafia Munna Bajrangi gang

दहशत: वाराणसी के ट्रांसपोर्टर से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, मुन्ना बजरंगी गैंग के वांटेड अपराधी के नाम से धमकी भरा कॉल

Wed, 09 Jun 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 04:08 PM IST
सार

जरायम जगत में दशक भर बाद अचानक कुख्यात 50 हजार इनामी विश्वास नेपाली का नाम सुनते ही ट्रांसपोर्टर के माथे से पसीना छूटने लगा। उसने फौरन पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
RS 50 lakh extortion sought from transporter of varanasi threatening call in the name of awarded criminal of  mafia  Munna Bajrangi gang
विश्वास नेपाली बताने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख रुपये दे दो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में एक ट्रांसपोर्टर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मुन्ना बंजरंगी गिरोह का सदस्य और पिछले एक दशक से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश विश्वास नेपाली के नाम से ट्रांसपोर्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पहले उसके कार्यालय में दो बदमाशों ने रंगदारी के लिए असलहा दिखाकर धमकाया फिर फोन पर तीन से चार बार विश्वास नेपाली के नाम से रंगदारी के लिए धमकी दी गई। 

विज्ञापन


डरे और सहमे ट्रांसपोर्टर ने पुलिस उच्चधिकारियों से गुहार लगाई तो चेतगंज थाने की पुलिस ने मुक़दमा दर्ज करते हुए फोन कॉल को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्टर के धूपचंडी स्थित कार्यालय पहुंचकर चेतगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को सुरक्षा भी मुहैया करा दी है।
विज्ञापन


शिवपुर थाना अंतर्गत तरना के रहने वाले एक शख्स की लंबे समय से ट्रांसपोर्ट का कारोबार चल रहा है। । चेतगंज थाना के धूपचंडी इलाके में उनका ट्रांसपोर्ट कार्यालय है।  ट्रांसपोर्टर के अनुसार बुधवार शाम कार्यालय में हेलमेट लगाए दो बदमाश घुसे और असलहा सामने रखते हुए 50 लाख की रंगदारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

RS 50 lakh extortion sought from transporter of varanasi threatening call in the name of awarded criminal of  mafia  Munna Bajrangi gang
50 हजार का इनामी बदमाश विश्वास नेपाली - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं, बदमाशों के जाने के बाद फोन आया और उधर से अपने को विश्वास नेपाली बताने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख रुपये दे दो, अन्यथा व्यापार करने लायक नहीं रहोगे। 
वाराणसी की जरायम जगत में दशक भर बाद अचानक कुख्यात 50 हजार इनामी विश्वास नेपाली का नाम सुनते ही ट्रांसपोर्टर के माथे से पसीना छूटने लगा।

फौरन पुलिस अधिकारियों से ट्रांसपोर्टर ने गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की। इस दौरान अधिकारियों के निर्देश पर चेतगंज थाने में रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। चेतगंज इंस्पेक्टर संध्या सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विश्वास नेपाली पर 30 से ज्यादा मुकदमे

वर्ष 2001 में वाराणसी के भेलूपुर थाना में विश्वास नेपाली के खिलाफ धमकाने के आरोप में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। 2001 में ही उसके खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

जेल से जमानत पर छूटने के बाद विश्वास नेपाली अनुराग त्रिपाठी उर्फ़ अन्नू त्रिपाठी और मुन्ना बजरंगी से जुड़ गया। नेपाली के खिलाफ लूट, हत्या, अपहरण और रंगदारी मांगने के आरोप में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed