फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 25.56 lakh lost in the name of online trading

Varanasi News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगाई 25.56 लाख रुपये की चपत

Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 25.56 lakh lost in the name of online trading
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने लंका क्षेत्र की साकेत नगर कॉलोनी निवासी करुणा निधान को 25 लाख 56 हजार रुपये की चपत लगा दी। प्रकरण को लेकर करुणा निधान की तहरीर के आधार पर सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

करुणा निधान ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस को बताया कि उन्हें किसी ने एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ दिया था। उस ग्रुप में शामिल लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग पर चर्चा करते थे। शुरुआत में उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्होंने देखा कि लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग से कमाए हुए पैसे का स्क्रीन शॉट ग्रुप पर शेयर करते थे। इससे वह भी प्रभावित हुए और उन्होंने ग्रुप एडमिन जेनी से संपर्क किया। जेनी ने उनकी ई-मेल आईडी से उनका ट्रेडिंग अकाउंट बनाया और बताया कि कैसे ऑनलाइट प्रोडक्ट खरीद कर बताए गए टारगेट प्राइस पर बेच कर मुनाफा कमाना है। बीते 19 अप्रैल को उन्होंने 50 हजार रुपये का टॉपअप अपने अकाउंट में किया, लेकिन उन्हें घाटा हुआ। ग्रुप एडमिन उन्हें झांसा देकर मुनाफे की बात करते हुए धीरे-धीरे 25 लाख 56 हजार रुपये का निवेश करा डाला। उनके ट्रेडिंग खाते में 48 लाख रुपये दिखने लगा तो उन्होंने उसे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस पर उनसे फिर पैसा मांगा जाने लगा। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उधर, इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article