{"_id":"646b474adc432f1f690df198","slug":"rs-2000-note-people-buy-gold-with-two-thousand-rupee-note-in-varanasi-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RS 2000 Note: वाराणसी में दो हजार रुपये के नोट से सोना खरीदने की होड़, कारोबारी काट रहे चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RS 2000 Note: वाराणसी में दो हजार रुपये के नोट से सोना खरीदने की होड़, कारोबारी काट रहे चांदी
Mon, 22 May 2023 04:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 May 2023 04:30 PM IST
सार
दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर किए जाने की खबर से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। बड़े नोट को दबाए बैठे लोग अब इसे बदलने की जुगत में जुट गए हैं। वाराणसी में लोग बड़े नोट से सोना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
दो हजार रुपये के नोट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की सूचना के बाद बैंकों में भले ही भीड़ न लगी हो, लेकिन इसे खपाने वाले सक्रिय हो गए हैं। जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, वाराणसी में सोना लेने के एवज में कुछ कारोबारी दो हजार रुपये का नोट ले रहे हैं। वे निर्धारित दाम से पांच से दस हजार रुपये अधिक दर पर प्रति दस ग्राम सोना बेच रहे हैं।
विज्ञापन
गोदौलिया के एक एजेंट ने बताया कि दो हजार के नोट के चलन से बाहर होने की सूचना जैसे ही मिले, वैसे ही इसे खपाने वाले सक्रिय हो गए। प्रति नोट पांच से दस फीसदी तक कमीशन मांगे जा रहे हैं। नोट के एवज में उन्हें सोना थमा रहे हैं। इसमें कुछ सोना कारोबारियों की मिलीभगत भी है। सोना खरीद में तेजी आई है। सोने और चांदी के बिस्किट की खरीद ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में कोई कारोबारी बोलने को तैयार नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने दो हजार रुपये के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया है। इसका असर बैंकों में दिख रहा है। 23 मई से दो हजार रुपये के नोट बैंक के अपने-अपने खाते में जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयमाल के दौरान दूल्हे ने की ऐसी हरकत, गुस्से से तमतमाई दुल्हन, शादी से किया इनकार
इसमें से किसी तरह का रोकटोक नहीं है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि अभी सितंबर तक का समय है। नियमों की जानकारी के बाद ही लोग सामने आएंगे। इसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है।