फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   groom did such an act during Jaimal angry bride refused to marry in varanasi

अरमानों पर फिरा पानी: जयमाल के दौरान दूल्हे ने की ऐसी हरकत, गुस्से से तमतमाई दुल्हन, शादी से किया इनकार

Mon, 22 May 2023 01:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 May 2023 01:37 PM IST
सार

वाराणसी में बीती रात शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि होने वाली दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। घंटों चली पंचायत और मान-मनौवल होने के बाद भी लड़की अपने फैसले पर कायम रही। इससे बरात वापस लौट गई। 

विज्ञापन
groom did such an act during Jaimal angry bride refused to marry in varanasi
वाराणसी में शादी समारोह के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के वाराणसी में अपनी हरकतों की वजह से दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। बिना दुल्हन के ही बरात वापस लेकर जाना पड़ा। शादी के दिन दोस्तों के साथ शराब पीकर दुल्हन की सहेलियों से छेड़खानी करना दूल्हे व उसके दोस्तों को महंगा पड़ा। दूल्हे के नशे में होने की बात जानकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक पंचायत चलती रही।

विज्ञापन


दूल्हे के परिजनों ने होने वाली दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रही। पुलिस की दखल के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समझौता कर लिया। सोमवार सुबह बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। कई लोग दुल्हन के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

स्टेज पर दूल्हे की हरकत देख चढ़ा दुल्हन का पारा

चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। शादी के लिए हरहुआ में एक लॉन बुक किया गया था। रविवार शाम बरात धूमधाम से लॉन पहुंची। लड़की पक्ष ने उनका जमकर स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। इस दौरान उसके दोस्त भी स्टेज पर चढ़ गए। कुछ ही देर में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

groom did such an act during Jaimal angry bride refused to marry in varanasi
वाराणसी में शादी समारोह के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जयमाल कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के दोस्त दुल्हन की सहेलियों पर छींटाकशी करने लगे। इससे दुल्हन और उसकी सहेलियां नाराज हो गईं। इस दौरान लोगों का आभास हुआ कि दूल्हे के दोस्त शराब के नशे में धुत हैं लेकिन लोग शांत रहे। वरमाला डालते वक्त नशे की हालत में लड़खाड़ते दूल्हे की हरकत को देख दुल्हन का पारा चढ़ गया। वह स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई। गुस्से से तमतमाई दुल्हन को स्टेज से उतरकर कमरे में जाते देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। दुल्हन के परिवार की महिलाएं उसके कमरे में पहुंचीं। 

दूल्हे सहित बरातियों का नशा काफूर

दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान विवाह स्थल में हंगामा मच गया। सूचना मिलते ही दूल्हे सहित बरातियों और सगे संबंधियों का नशा काफूर हो गया। दूल्हे के पिता और भाई लड़की पक्ष से सम्मान की दुहाई देकर शादी के लिए गिड़गिड़ाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी। दूल्हे और उसके दोस्तों ने हंगामा खड़ा करने की कोशिश की। दूल्हे के पिता और भाई ने सभी को वहां से बाहर निकाला और गाड़ी में बैठा दिया।

दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने किया समझौता

दूल्हे के भाई ने अपनी मान-सम्मान की गुहार लगाते हुए दुल्हन के सामने काफी मिन्नतें की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दुल्हन ने पूरी बात बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। सुबह करीब 4:30 बजे तक पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। थक-हार कर दूल्हा-दुल्हन पक्ष ने शादी में आए खर्च और अन्य सामान के लेन-देन को लेकर समझौता किया।

हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था। शराब पीने वाले से वह शादी नहीं करेगी। सूचना मिलते ही पुलिस लॉन में गई थी। दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर भी आए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे आपस में सुलह समझौता कर दोनों पक्ष के लोग वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed