फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 115 crore will be spent to reach Ganga water to every household

हर घर तक गंगा जल पहुंचाने में खर्च होंगे 115 करोड़ रुपये

Sat, 20 Nov 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 115 crore will be spent to reach Ganga water to every household
भूगर्भ जल दोहन को रोकने के लिए कई साल पहले बनी योजना धांधली की भेंट चढ़ने के बाद अब नए सिरे से पाइप लाइन दुरुस्त करने की योजना को मंजूरी मिल गई है। शासन स्तर से 115 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसमें सात करोड़ में पेयजल योजना के डैमेज पाइप, लीकेज, गड़बड़ बूस्टर व पंप आदि दुरुस्त किया जा रहा है। जबकि 108 करोड़ के बजट से भदैनी में लगे लिफ्टिंग पंप की क्षमता 250 एमएलडी किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में यह क्षमता 140 एमएलडी है। इसके अलावा भेलूपुर में स्थापित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। पुराने पंपों को बदलकर नए पंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रांस वरुणा में नलकूपों को बंद कर गंगा आधारित पेयजल योजना को पूर्ण कर लिया जाएगा। दरअसल, पूरे शहर में गंगाजल घर तक उपलब्ध कराने की कवायद में जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युअल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत दो हिस्सों में योजना बनाई गई थी। ट्रांस वरुणा की जिम्मेदारी मेधा कंपनी और सिस वरुणा पर जल निगम ने काम शुरू किया था। नए डीपीआर में पुरानी जानकारी छिपाने और पूरा नहीं बनाने पर तत्कालीन अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि बजट जारी होने के साथ ही काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed