फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 100 crore will be spent on the approach road of Ganga bridge, first installment released

Varanasi News: गंगा पुल के एप्रोच मार्ग पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये, पहली किस्त जारी

Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rs 100 crore will be spent on the approach road of Ganga bridge, first installment released
गाजीपुर। गंगा पर स्थित रेल सह रोड ब्रिज के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग के निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। इस पर लगभग 100 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसका प्रस्ताव एनएचआई की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए प्रथम किस्त के रूप में 40 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एनएचआई सक्रिय हो गया है। 1800 मीटर लंबे एप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनएचआई के अभियंताओं का दावा है कि सदर व जमानिया तहसील के कई किसानों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आएगी। एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए लगभग 4 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। हालांकि अभी टेंडर प्रक्रिया होना बाकी है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद धरातल पर एप्रोच मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नए वर्ष में रोड ब्रिज पर वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। उधर, रेलवे की ओर से रेल पुल के दोनों तरफ वायडक्ट का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 30 पिलरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष बचे 22 स्पैनों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। एनएचआई के परियोजना निदेशक प्रवीण कटियार ने बताया कि एप्रोच निर्माण को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed