{"_id":"5e1c9a788ebc3e87a511b3ff","slug":"rpf-recovered-48-sack-snails-from-sadbhawna-express-train-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आरपीएफ को सद्भावना एक्सप्रेस मिलीं 48 बोरियां, उसमें निकले ऐसे जलीय जीव जिससे मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आरपीएफ को सद्भावना एक्सप्रेस मिलीं 48 बोरियां, उसमें निकले ऐसे जलीय जीव जिससे मचा हड़कंप
Mon, 13 Jan 2020 09:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा पकड़ी गई बोरियों में भरा जलजीव घोंघा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ ने सोमवार की दोपहर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियों से यूसूफपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में 48 बोरी घोंघा बरामद किए। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी घोंघों को गंगा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज को सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 14018 सद्भावना एक्सप्रेस के कई कोचों में किसी जलीय जीव को बोरे में भरकर बिहार प्रांत में ले जाया जा रहा है। ट्रेन के सिटी स्टेशन पर पहुंचते ही इंस्पेक्टर सहकर्मियों के साथ ट्रेन में सवार हो कोचों की जांच करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ ने जांच के दौरान चार बोगियों से 48 प्लास्टिक की बोरियों में रखे घोंघों को बरामद किया। हालांकि इन बोरियों को ले जाने वाला पकड़ में नहीं आया। यूसूफपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंची तो आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बोरियों को उतारा और अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रभागीय वन निदेशक से वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी वन निदेशक ने कस्बा मुहम्मदाबाद के वन्य जीव अधिकारियों को मौके पर भेजा। आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज ने बताया कि 48 बोरियों में बरामद घोंघों का वजन 18 कुंतल था। वन अधिकारियों की देख-रेख में बरामद घोंघों को गंगा में छोड़ दिया गया।