{"_id":"5f7827ff8ebc3e9b7965a388","slug":"rpf-raided-in-tour-and-travel-center-fraudster-making-tickets-with-quick-tatkal-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आरपीएफ का टूर एंड ट्रेवल सेंटर पर छापा, क्विक तत्काल से टिकट बनाने वाले जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आरपीएफ का टूर एंड ट्रेवल सेंटर पर छापा, क्विक तत्काल से टिकट बनाने वाले जालसाज गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2020 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए रेल टिकट बनाने वाले एक जालसाज को वाराणसी कैंट की आरपीएफ ने शुक्रवार की रात कपसेठी स्थित टूर एंड ट्रेवल सेंटर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया है। जालसाज मोबाइल में क्विक तत्काल एप के जरिए और आईआरसीटीसी एजेंट की आईडी से तत्काल टिकट बना रहा था।
विज्ञापन
कब्जे से आरपीएफ ने अग्रिम तिथि के बने 7 ई-टिकट बरामद किए हैं। आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि अवैध टिकटों की बिक्री करने वाले गिरोह पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सूचना मिली कि कपसेठी स्थित धवलगंज बस स्टैंड के पास एक टूर एंड ट्रेवेल्स पर अनाधिकृत तरीके से रेल टिकट बन रहा है।
विज्ञापन
जिस पर उप निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक संदीप, शिवाकान्त सिंह, हीरालाला यादव, मो. मोमीन ने उक्त दुकान पर छापा मारकर लैपटॉप की जांच की तो जालसाजी का मामला सामने आया।
विज्ञापन
आरोपी युवक धवलगंज निवासी अंकित कुमार(19) ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल एप क्विक तत्काल के जरिए टिकट निकाल रहा था। पर्सनल आईडी से बने 7 टिकटों को कब्जे में लिया गया है। पर्सनल यूजर आईडी एके469 से विगत दो वर्षो में अंकित ने 113 रेल ई टिकट बनाया है। जिसकी कुल कीमत 258145.00 रुपये हैं। रेलवे एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।