फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF arrest three snake charmer from runner

ट्रेनों में यात्रियों को सांप दिखाकर वसूली करने वाले तीन सपेरे गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 01 Sep 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sat, 01 Sep 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
RPF arrest three snake charmer from runner
ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को सांप दिखाकर जबरन वसूली करने वाले तीन युवकों को शुक्रवार की सुबह चुनार जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने दबोच लिया जबकि अन्य तीन युवक ट्रेन से कूदकर भाग निकले।  आसनसोल से भावनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 12942 पारसनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह आसनसोल से मुगलसराय जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन


 इस दौरान 6 युवक ट्रेन के जनरल व स्लीपर कोच में सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन मुगलसराय जंक्शन केबिन से आगे चुनार की ओर बढी सभी युवक यात्रा कर रहे यात्रियों को सांप दिखाकर जबरन पैसा मांगने लगे।  न देने पर कहासुनी किया और उनके गले में जबरिया सांपों को डालने लगे। उनके इस हरकत से यात्रा कर रहे तमाम महिला पुरुष व बच्चे घबरा गए और अपने सीट से उठकर इधर- उधर दूसरे कोच में भागने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच स्लीपर कोच के किसी यात्री ने युवकों के इस हरकत की जानकारी कंट्रेल रूम इलाहाबाद को दे दी। कंट्रोल ने इसकी सूचना चुनार जंक्शन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक अजय श्रीवास्तव को दी। स्टेशन अधीक्षक मामले से तत्काल आरपीएफ व जीआरपी के प्रभारियों को अवगत कराया और उन्हें ट्रेन चुनार जंक्शन पर रूकने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस स्टेशन पर नहीं था इस ट्रेन का ठहराव

RPF arrest three snake charmer from runner

जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव न होने के बावजूद ट्रेन को रोके जाने की खबर मिलने पर आरपीएफ जीआरपी मय दलबल तैयार होकर जंक्शन पर ट्रेन आने का इंतजार करते रहे और जैसे ही ट्रेन 7.15 बजे  पहुंची पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देख तीन युवक ट्रेन रूकते ही कूदकर भाग निकले जबकि तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।

इस दौरान जंक्शन पर पांच मिनट ट्रेन रूकी रही उसके बाद आगे के लिए रवाना हुई। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम गोबिंद नाथ पुत्र खाननाथ, पुजारीनाथ पुत्र हुकुमचंद व डब्लू पुत्र वकील निवासीगण जज्जी का पुरवा थाना बारा जिला इलाहाबाद का होना बताया।

युवकों के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 145 यात्रा के दौरान दहशत पैदा करना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनके पास से बरामद आधा दर्जन खतरनाक सांपों को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed