Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF and GRP team arrested fake policeman for theft while wearing uniform in varanasi

UP: सूटकेस में मिली पुलिस की वर्दी तो पहन कर करने लगा चोरी, GRP और RPF टीम के हत्थे चढ़ा तो खुली पोल

Sun, 04 Feb 2024 11:00 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Feb 2024 11:00 AM IST
सार

ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चोरी करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी आईडी, नेम प्लेट और वर्दी बरामद किया गया है। आरोपी चोरी का सामान कानपुर और गाजियाबाद में बेचता था। 

विज्ञापन
RPF and GRP team arrested fake policeman for theft while wearing uniform in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की वर्दी पहनकर रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले फर्जी पुलिसकर्मी को कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी परिचय पत्र, पीएनओ नेम प्लेट, वर्दी और चोरी का आईपैड, मोबाइल, सूटकेस बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


यह है मामला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कैंट स्टेशन पर किसी का सूटकेस चोरी किया तो उसमें वर्दी मिली। वर्दी पहनकर पहले वह चाय की दुकान पर गया तो दुकानदार ने पैसे नहीं लिए। होटल में खाने के बाद भी पैसे नहीं देने पड़े। ऑटो, ई-रिक्शा वाले भी पुलिसकर्मी समझकर पैसे नहीं लेते थे। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा तो वह चोरी, धोखाधड़ी करने लगा। चोरी के सामानों को वह कानपुर, गाजियाबाद में बेचता था। पुलिस की टीम वहां जाकर दुकानदारों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी
सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद कुमार यादव उर्फ राजवीर यादव गाजियाबाद का मूल निवासी है। वह नगवां में किराये के मकान में रहता था। 17 जनवरी को बिहार की रहने वाली रेखा शर्मा का स्टेशन के एसी वेटिंग रूम से सामान चोरी हुआ था। सीसी कैमरे खंगालने पर पता चला कि वारदात को किसी पुलिसकर्मी ने अंजाम दिया। रेखा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो साल आठ माह तक भदोही जेल में था बंद

जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह को सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाला युवक सर्कुलेटिंग एरिया में दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। आरपीएफ की दो और जीआरपी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पीड़िता रेखा शर्मा ने जीआरपी से कहा कि सामान में उनकी घड़ी नहीं मिली है, वह माता-पिता की आखिरी निशानी थी।

जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि अरविंद औराई थाने में चोरी के मुकदमे में दो साल आठ माह तक बंद था। जनवरी में जेल से छूटा तो फिर चोरी, धोखाधड़ी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed