फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roza Iftar will be held at Bismillah Khan's house today

Varanasi News: आज बिस्मिल्लाह खां के घर होगा रोजा इफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roza Iftar will be held at Bismillah Khan's house today
रमजान के पहले बुधवार को रवायत के मुताबिक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के भीखाशाह गली स्थित पैतृक आवास पर रोजा इफ्तार होगा। उस्ताद ने सात दशक पहले इस रोजा इफ्तार को शुरू किया था। उनके इंतकाल के बाद परिवार के लोग इस परंपरा को निभा रहे हैं। शिया जमा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर व उस्ताद के पोते आफाक हैदर ने बताया कि मगरिब की अजान के बाद नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद इफ्तार होगा। इस मौके पर मजलिस और नौहाख्वानी भी होगी। इसमें उस्ताद के मुरीद भी शामिल होंगे।खजूर से खोला रोजा, पढ़ी नमाज
विज्ञापन


वाराणसी। पांचवें रमजान पर मंगलवार को मगरिब की अजान के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला। खजूर के साथ लजीज व्यंजनों से इफ्तार किया। नमाज अदा की। वहीं, शिया मस्जिदों में इफ्तार के बाद मजलिस हुई। नई सड़क के पास कदीमी इफ्तार हुआ। दोषीपुरा, राजापुरा में भी मजलिसें हुईं। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में दर्जन भर से अधिक मस्जिदों में चल रही छह दिन की तरावीह मुकम्मल हुई। हाफिजों की गुलपोशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed