फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion plan issue for 20th August from today in varanasi

काशीवासियों ध्यान दें: आज से 20 अगस्त की सुबह तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

Sat, 17 Aug 2024 12:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 17 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर वाराणसी में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान आज से लागू किया जाएगा। डायवर्जन प्लान मंगलवार की सुबह तक प्रभावी रहेगा। 

विज्ञापन
Route diversion plan issue for 20th August from today in varanasi
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के आखिरी सोमवार के मद्देनजर मैदागिन से गोदौलिया तक का इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा। यह व्यवस्था शनिवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके अलावा लंका से सामने घाट तक, होटल ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक, गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा से गोदौलिया तक, बेनिया से मुर्गा गली मोड़ से लंगड़ा हाफिज मस्जिद से रामापुरा से गोदौलिया तक, पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक, सूजाबाद से भदऊंचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक का इलाका भी नो व्हीकल जोन रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन


ऑटो और ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित मार्ग

  • लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक और इसी मार्ग से वापसी।
  • विज्ञापन
  • लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर से तक और इसी मार्ग से वापसी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन तिराहा से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तक।
  • चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाएं पांडेयपुर तक और इसी मार्ग से वापसी।
  • गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट से लकड़ीमंडी से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।
  • अंधरापुल से नंदेसर से मिंट हाउस तिराहा से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता से दैत्रावीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक और इसी मार्ग से वापसी।

वाहन पार्किंग स्थान

कोतवाली क्षेत्र में टाउनहॉल पार्किंग मैदागिन, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने मैदागिन व मच्छोदरी पार्क मैदान, चेतगंज क्षेत्र में क्वींस इंटर कॉलेज का मैदान, सिगरा क्षेत्र में काशी विद्यापीठ परिसर, रोहनिया क्षेत्र में भाष्करा पोखरा, मुड़ैला व जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान, भेलूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क की दोनों पटरियां, लक्सा क्षेत्र में मजदा टॉकीज, आदमपुर क्षेत्र में काशी रेलवे स्टेशन की पार्किंग और बसंता कॉलेज कट के सामने पानी की टंकी के नीचे व भदऊं चुंगी के दाएं रेलवे का मैदान।

स्पर्श दर्शन पर रहेगी रोक, नहीं जारी होंगे सुगम दर्शन के टिकट

श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रदोष पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्पर्श दर्शन और सुगम दर्शन के टिकट जारी करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही भारी भीड़ के कारण आम श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अपनी सहूलियत को ध्यान में रखकर ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हों।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि प्रदोष पर्व और सावन महीने की समाप्ति के निकट होने के कारण भारी संख्या में दर्शनार्थियों के श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने की संभावना है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और मंदिर सुरक्षा की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदोष यानी शनिवार को सावन के सोमवार की तरह ही सारी व्यवस्थाएं प्रभावी रहेंगी।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि स्पर्श दर्शन बंद रहेगा। सुगम दर्शन के टिकट जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि दर्शन में सामान्य से अधिक समय लगने की संभावना है। देर तक पंक्तिबद्ध खड़े होने की स्थिति और सामान्य झांकी दर्शन ही संभव हो सकेगा। इसे ध्यान में रखते हुए दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed