फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion plan implemented in Varanasi on Christmas 2023

Varanasi News: काशीवासी घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन प्लान, वरना पछताएंगे

Mon, 25 Dec 2023 10:40 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Dec 2023 10:40 AM IST
सार

डीसीपी ट्रैफिक ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
Route diversion plan implemented in Varanasi on Christmas 2023
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

क्रिसमस पर आज शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है। डीसीपी (ट्रैफिक) विक्रांत वीर ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से शुरू होकर सड़कों पर यातायात का दबाव सामान्य होने तक लागू रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • छावनी क्षेत्र में इंडिया होटल चौराहा से लेकर शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
  • कोई भी वाहन इंडिया होटल चौराहा से शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल तिराहा की तरफ न जाएगा और न आएगा।
  • मिंट हाउस तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को इंडिया होटल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • अंधरापुल से नदेसर होकर जाने वाले बड़े वाहनों और प्राइवेट व सरकारी बसों को इंडिया होटल चौराहा की नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चौकाघाट की तरफ
  • विज्ञापन
  • डायवर्ट किया जाएगा। वहां से वह बाएं मुड़ कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।


क्रिसमस के दिन छावनी क्षेत्र में पार्किंग स्थल

  • छावनी क्षेत्र में डाकघर चौराहे के पास खाली स्थान, सेंट मेरी स्कूल के सामने, छोटी कटिंग मेमोरियल के ग्राउंड में और बड़ी कटिंग मेमोरियल के ग्राउंड में।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


दशाश्वमेध सर्किल क्षेत्र में क्रिसमस के दिन यातायात व्यवस्था

  • बेनियाबाग तिराहा से रामापुरा की तरफ चार पहिया और तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • गुरुबाग से रामापुरा की तरफ चार पहिया और तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ चार पहिया और तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • रेवड़ी तालाब से खारीकुंआ की तरफ चार पहिया और तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • वाहन खड़ा करने की व्यवस्था : बेनियाबाग पार्किंग, आर्य हिंदू गर्ल्स कॉलेज बस पार्किंग, मजदा पार्किंग और गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed