फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi today due to the second Monday of Sawan, read this news

Route Diversion: सावन के दूसरे सोमवार के चलते वाराणसी में आज रूट डायवर्जन, फजीहत से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

Mon, 17 Jul 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 17 Jul 2023 10:31 AM IST
सार

गुरुबाग से रामापुरा होते हुए बेनियाबाग तिराहा तक, ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक का क्षेत्र भी नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi today due to the second Monday of Sawan, read this news
वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर मैदागिन से गोदौलिया होते हुए सोनारपुरा तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इसी तरह से गुरुबाग से रामापुरा होते हुए बेनियाबाग तिराहा तक, ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक का क्षेत्र भी नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। उक्त चिह्नित इलाकों में सिर्फ पैदल ही लोग आ-जा सकेंगे। यह व्यवस्था मंगलवार की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगी।

विज्ञापन

ऑटो, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र

- बेनिया से मुर्गा गली मोड़, रामापुरा से गोदौलिया।

- गुरुबाग तिराहा से लक्सा, रामापुरा से गोदौलिया।

- पियरी चौकी से बेनिया तिराहा।

- सूजाबाद से भदऊंचुंगी, विशेश्वरगंज से मैदागिन तक।

- लंका से सामने घाट और सामने घाट से लंका।

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट

 

 

Route diversion in Varanasi today due to the second Monday of Sawan, read this news
कांवड़ यात्रा के चलते किया रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

- गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट से लकड़मंडी से संस्कृत विश्वविद्यालय से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।

- लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से लंका के मालवीय चौराहा तक।

- लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक।

- लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्लू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर तक।

- अंधरापुल से नदेसर से मिंट हाउस तिराहा से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता स्कूल से भोजूबीर से गिलट बाजार तक।

- चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed