फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi: No vehicle zone between Maidagin-Godaulia from tomorrow due to Dhanteras and Chha

वाराणसी में रूट डायवर्जन: धनतेरस और छठ-दीपावली के चलते कल से मैदागिन-गोदौलिया के बीच नो व्हीकल जोन

Thu, 09 Nov 2023 03:51 PM IST
किरन रौतेला न्यजूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यजूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

कबीरचौरा की तरफ से पियरी चौकी होते हुए बेनिया तिराहा की तरफ से तीन व चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ दो पहिया वाहनों का संचालन होगा। इस प्रकार यह मार्ग त्योहारों पर एकल दिशा मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi: No vehicle zone between Maidagin-Godaulia from tomorrow due to Dhanteras and Chha
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस और अन्नपूर्णा माता दर्शन, दीपावली और छठ पूजा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। शुक्रवार से मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन और अन्य रूटों पर सिर्फ दोपहिया वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।

विज्ञापन

एडीसीपी यातायात राजेश पांडेय के अनुसार त्योहार के समय मैदागिन-गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा आवाजाही नहीं कर सकेंगे। इस मार्ग पर आने वाले चार पहिया वाहनों को टाउन हाल पार्किंग व मजदा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। अन्य मार्ग भी त्योहार के समय वनवे रहेंगे।

विज्ञापन

 

देखें अपना रूट

कबीरचौरा की तरफ से पियरी चौकी होते हुए बेनिया तिराहा की तरफ से तीन व चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ दो पहिया वाहनों का संचालन होगा। इस प्रकार यह मार्ग त्योहारों पर एकल दिशा मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेनिया पार्किंग से जो भी वाहन निकलेंगे, पियरी चौकी, कबीरचौरा होकर अपने गंतव्य को जाएंगें। किसी भी दशा में बेनिया तिराहे से होकर लहुराबीर नहीं जाएंगें।

यातायात दबाव को देखते हुए बाहर से आने वाले चार पहिया वाहनों को भी बेनिया से रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें बेनिया पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

गुरुबाग की तरफ से आने वाले ऑटो, टोटो नीमामाई होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होते हुए रामापुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर ऑटो, टोटो को डाॅ. विपिन बिहारी इंटर कालेज से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

भेलूपुर से सोनारपुरा की तरफ और ब्राडवे होटल से अग्रवाल तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।

जंगमबाड़ी से गोदौलिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

अस्सी चौराहा व नगवा चौराहा से रविदास घाट की तरफ जाने वाले वाहनों को भी नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed