{"_id":"67249b6baa48038203001624","slug":"ropeway-varanasi-shifting-work-stopped-front-of-church-engineers-of-agency-engaged-in-survey-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रोपवे : गिरजाघर के आगे शिफ्टिंग का काम रुका, एजेंसी के इंजीनियरों की टीम सर्वे में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रोपवे : गिरजाघर के आगे शिफ्टिंग का काम रुका, एजेंसी के इंजीनियरों की टीम सर्वे में जुटी
Fri, 01 Nov 2024 02:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:42 PM IST
सार
Varanasi News : कैंट से गोदौलिया तक जाने वाले रोपवे को गिरजाघर तक ही बनाने पर विचार चल रहा है। रोपवे का आखिरी स्टेशन कहां हो, इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। गिरजाघर, गोदौलिया और दशाश्वमेध प्लाजा में से किसी एक जगह पर अंतिम स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी के एक स्थान पर रखा गंडोला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपवे निर्माण को लेकर फिलहाल गिरजाघर के आगे यूटिलिटी शिफ्टिंग काम रुक गया है। कार्यदायी एजेंसी के इंजीनियरों की टीम सर्वे में जुटी है। डिजाइन बदलने के अंदेशे को देखते हुए संबंधित विभागों ने गिरजाघर के आगे की यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम फिलहाल रोका है। जब नई डिजाइन फाइनल होगी तब शिफ्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
पायलट परियोजना के तहत रोपवे स्टेशन एवं टावर्स का निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी एनएचएलएमएल के इंजीनियरों ने समस्याएं बताई। कहा कि इस संबंध में जल्द बैठक होगी। जिसमें सभी बिंदुओं पर आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सर्वे टीम हर बिंदु पर अध्ययन कर रही है। सीवर लाइन, पेयजल लाइन, बिजली, जल निकासी, यातायात आदि बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन चल रहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों निर्माण कार्य के दौरान आ रही बाधा के लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने संबंधित विभागों को हिदायत दी थी। इसमें सड़क कटिंग और शिफ्टिंग का काम तेज कराया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर और तार शिफ्टिंग का काम समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। निर्माणाधीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में रोपवे के निर्माण कार्य को लेकर सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन