फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Traffic will be closed for 12 hours on church from 28 August for 15 days

काशीवासियों ध्यान दें: गिरजाघर पर 28 अगस्त से 15 दिन 12 घंटे बंद रहेगा यातायात, वजह जान लें

Mon, 25 Aug 2025 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Aug 2025 01:56 PM IST
सार

Ropeway in Varanasi: वाराणसी में रोपवे के काम को पूरा कराने के लिए गिरजाघर पर 28 अगस्त से 15 दिन 12 घंटे यातायात बंद रहेगा। इन 15 दिनों में रोपवे के लिए गिरजाघर पर वेल्डिंग सहित अन्य काम किए जाने हैं। 

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Traffic will be closed for 12 hours on church from 28 August for 15 days
निर्माणाधीन गिरजाघर रोपवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गिरिजाघर पर चल रहे रोपवे के काम को पूरा कराने के लिए 28 अगस्त से रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक 15 दिन तक सड़क ब्लॉक रहेगी। यहां 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने रोपवे के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


रोपवे के लिए गिरजाघर पर वेल्डिंग सहित अन्य काम किए जाने हैं। इसको लेकर चौराहे पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस चौराहे पर नई सड़क, लक्सा, गोदौलिया और रेवड़ी तालाब की ओर से किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आ सा जा सकेंगे। इसको लेकर मंडलायुक्त ने यातायात पुलिस को वैकल्पिक रूट तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए साप्ताहिक कार्य की सूची बनाते हुए उसके व्यक्तिगत निरीक्षण के निर्देश दिए। जिससे की कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरा किया जा सके। पहले चरण में 30 सितंबर तक कैंट से रथयात्रा और दूसरे चरण में रथयात्रा से गोदौलिया तक का काम 12 दिसंबर तक पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: सुभासपा विधायक बेदीराम से उलझने पर हटाए गए सीएचसी के अधीक्षक, इस्तीफे की दी थी धमकी

बनारस के ट्रैफिक को सुगम बनाने को तैयार रोपवे परियोजना के विभिन्न स्टेशनों का मंडलायुक्त ने स्थलीय निरीक्षण किया। कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया सभी रोपवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, रेलवे विभाग और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त निरीक्षण के साथ यातायात संचालन और संचालन योजना तैयार करें। विद्यापीठ स्टेशन के बाकी बचे कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कराएं। 

लोक निर्माण विभाग, यातायात विभाग के साथ बैठक करके यातायात संचालन और संचालन योजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रथयात्रा स्टेशन के बाकी बचे कार्य सितंबर के अंत तक पूरा कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed