{"_id":"688afb30905ebc7e460bf8e5","slug":"ropeway-90-trolleys-will-be-tested-by-august-14-in-varanasi-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ropeway in Varanasi: 14 अगस्त तक होगा रोपवे की 90 ट्रॉली का परीक्षण, विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम कर रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ropeway in Varanasi: 14 अगस्त तक होगा रोपवे की 90 ट्रॉली का परीक्षण, विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम कर रही निगरानी
Thu, 31 Jul 2025 10:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:42 AM IST
सार
Varanasi News: काशी में रोपवे संचालन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। 14 अगस्त तक रोपवे की 90 ट्रॉली का परीक्षण होगा। इसके लिए विदेशी विशेषज्ञ काशी में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन के पास रोपवे का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी 14 अगस्त तक रोपवे की 90 ट्रॉली का परीक्षण होगा। ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम निगरानी कर रही है। काशी विश्व के तीसरे शहर में शुमार होने जा रहा है जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
रोपवे के संचालन में सुरक्षा और सुगमता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोपवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती सुनिश्चित करने के लिए ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने पहले सेक्शन के निर्माण के लिए 90 ट्रॉली का परीक्षण किया है।
विज्ञापन
ये परीक्षण रोपवे के प्रथम चरण के पहले सेक्शन का कैंट रोपवे स्टेशन से रथयात्रा रोपवे स्टेशन तक किया जा रहा है। 14 जुलाई से शुरू हुआ परीक्षण लगभग एक महीने तक चलेगा। पहले सेक्शन का कार्य सितंबर तक पूरा होना प्रस्तावित है। कैंट से गोदौलिया तक हर डेढ़ से दो मिनट में यात्रियों को ट्रॉली मिलेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे। इस हिसाब से 6,000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: बाप-बेटे के हत्यारे को उम्रकैद, 7 लोगों ने दी गवाही, तितली गैंग के दो बदमाश गए जेल; पढ़ें वाराणसी की खबरें
गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनट लगेंगे। लगभग 148 ट्रॉली चलेंगी। एक ट्रॉली में 10 पैसेंजर सवार हो सकते हैं। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा। रोपवे परीक्षण का उद्देश्य इसे सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए सुनिश्चित करना है। इसके लिए विदेशी विशेषज्ञों की टीम वाराणसी में डेरा डाले हुए है।