फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Room allotment at the LBS Hostel in Kashi Vidyapith will take place over two days.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में एलबीएस हॉस्टल में दो दिन होगा कमरा का आवंटन

Sun, 27 Sep 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Room allotment at the LBS Hostel in Kashi Vidyapith will take place over two days.
काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में छात्रों को कमरा का आवंटन 28-29 सितंबर को होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची के आधार पर नियमानुसार कमरा आवंटित किया जाएगा। मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में नव प्रवेशी चयनित छात्रों की सूची छात्रावास के कार्यालय में लगी हुई है। छात्र 28-29 सितंबर को पूर्वाह्न 11 से छात्रावास कार्यालय में उपस्थित होकर अपना-अपना छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। साथ ही आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के ऐसे छात्र जिन्होंने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए हैं और वे छात्र जिन्होंने एलबीएस छात्रावास में कक्ष आवंटन कराने हेतु आवेदन जमा किए हैं, उन सभी छात्रों का भी उक्त तिथि में कक्ष आवंटन होगा। छात्रावास कक्ष आवंटन शुल्क सात हजार है। डॉ. सिंह ने बताया कि छात्रावास कक्ष आवंटन शुल्क रसीद, मेस शुल्क रसीद की छायाप्रति संबंधित छात्रावास के कार्यालय में जमा करने के बाद कक्ष आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed