फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roof of house collapsed in Jagambadi varanasi with loud explosion 17 evacuated but woman missing

Varanasi: जंगमबाड़ी मोहल्ले में तेज धमाके के साथ गिरी मकान की छत, महिला की मौत, चार बाल-बाल बचे

Fri, 16 Dec 2022 12:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी मोहल्ले में गुरुवार देर शाम तेज धमाके के साथ एक मकान की छत गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोगों की जान बाल-बाल बची। 

विज्ञापन
Roof of house collapsed in Jagambadi varanasi with loud explosion 17 evacuated but woman missing
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गोदौलिया के पास जंगमबाड़ी में गुरुवार रात जर्जर एक मंजिला मकान की छत तेज धमाके के साथ ढह गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। एनडीआरएफ व पुलिस ने डेढ़ घंटे की रेस्क्यू के बाद मलबे से शव बाहर निकाला। वहीं, परिवार के चार सदस्यों की जान बाल-बाल बची। उन्हें हल्की चोटें आईं।  मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, डीसीपी काशी ने छानबीन की।

विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना अंतर्गत जंगमबाड़ी में स्वर्गीय तारा देवी की चार पुत्रियों का मकान है। आगे का हिस्सा दो मंजिला और पीछे का हिस्सा एक मंजिल का है। जिसमें कुल 17 लोग रहते हैं। एक मंजिला मकान के चार कमरे हैं। एक कमरे में बेबी वर्मा (48) और दूसरे कमरे में परिवार के अन्य चार सदस्य थे।
विज्ञापन


सवा आठ बजे अचानक तेज आवाज के साथ एक मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। दूसरे कमरे में संजय वर्मा उनकी मां सावित्री देवी (70), पत्नी किरण देवी (45) और बेटी मानसी (18) किसी तरह भाग कर जान बचाई। उन्हें हल्की चोटें हाथ और सिर में आईं। अफरातफरी के बीच दूसरे कमरे में बेबी वर्मा के ऊपर पटिया सहित मलबा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरफ मची चीखपुकार

परिवार के सभी लोग गली में बाहर आ गए। हर तरफ चीखपुकार मच गई। बेबी वर्मा का बेटा दीपक वर्मा भी खारीकुआं स्थित बाइक पार्ट्स की दुकान से सीधे भाग कर घर पहुंचा। सूचना पाकर दशाश्वमेध पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ भी तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुटी। करीब सवा दस बजे महिला का शव मलबे से बाहर निकाला गया।

Roof of house collapsed in Jagambadi varanasi with loud explosion 17 evacuated but woman missing
मलबे को हटाते एनडीआरएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने बेबी वर्मा को मृत घोषित कर दिया। मकान के अंदर से एनडीआरएफ ने छह रसोई गैस सिलिंडर भी बाहर निकाले। गैस लीकेज की महक भी आ रही थी। घटनास्थल पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, डीसीपी काशी आरएस गौतम और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय पहुंचे और जांच की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed