{"_id":"66cc90ae8daf7fb3470b2a51","slug":"roof-of-dilapidated-house-collapsed-in-varanasi-people-came-out-heard-the-sound-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जर्जर मकान की गिरी छत : आवाज सुनते ही बाहर निकले लोग, मलबे में दब गई गृहस्थी; नीचे थीं कई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जर्जर मकान की गिरी छत : आवाज सुनते ही बाहर निकले लोग, मलबे में दब गई गृहस्थी; नीचे थीं कई दुकानें
Mon, 26 Aug 2024 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:58 PM IST
सार
Varanasi News: छत के गिरने की आवास सुनकर आसपास के मकान में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। हर कोई बाहर निकलकर हादसे के बारे में चर्चा करने लगा।
विज्ञापन
छत गिरने के बाद का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशाश्वमेध थानांतर्गत काजीपूरा कला में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। हालांकि, हादसे के दौरान कमरे में कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोगों ने ईंट-पटिया के साथ मलबे में दबे जरूरी सामान को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मो. इस्लाम पुत्र मो. कामरान कुरैशी का मकान डी 50/20 -ए-1 है। यह मकान काफी जर्जर हो चुका था। छत गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पता चला कि उपरोक्त मकान काफी जर्जर हालत में है।
उक्त मकान क़े नीचे तीन दुकानें भी हैं। मकान का गिरा हुआ मलबा दुकान के उपर ही टिक गया नहीं तो लाखों का नुकसान भी हो सकता था। दुकान मालिक सुनील जैन शहर से बाहर पटना में हैं। फोन पर उन्होंने बताया कि आने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जाएगा।