फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ronak first anniversary on Friday of Ramadan

रमजान के पहले जुमे पर बरसी रौनक  

Sat, 11 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 11 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ronak first anniversary on Friday of Ramadan
नदेसर स्थित जामा मस्जिद में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार।
तल्ख धूप में भी मुकद्दस रमजान के पहले जुमे पर जमकर रौनक बरसी। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में नमाजियों में जबरदस्त भीड़ रही। बड़े बुजुर्ग के अलावा बच्चे भी पूरी अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे। उलेमा की इमामत में जहां नमाज अदा कर लोगों ने सवाब हासिल किया, वहीं मौलाना की नूरानी तकरीर से कुछ सीख लेकर लौटे। इस दौरान मुस्लिम इलाकों में जबरदस्त रौनक रही। 
विज्ञापन


मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, शिवाला, गौरीगंज, दालमंडी, नई सड़क, बेनियाबाग, लल्लापुरा में भी रमजान के पहले जुमे की खूब रौनक दिखी। नमाज के पहले तकरीर सुनने के लिए भी नमाजी मौजूद रहे। ज्ञानवापी मस्जिद, नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद, नदेसर स्थित जामा मस्जिद, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, धरहरा मस्जिद, ढाई कंगूरा मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों में इमाम ने नमाज से पहले रमजान की फजीलतों पर तकरीर पेश की।
विज्ञापन


इसी तरह शिया जामा मस्जिद दारानगर, अर्दलीबाजार, बजरडीहा व रामनगर में भी जुमे की नमाज अदा की गई। घरों में भी ख्वातीन इबादत में जुटी रहीं। शाम को इफ्तार में भी काफी तैयारियां दिखीं। दस्तरख्वान पर लजीज पकवान सजाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed