{"_id":"5e1e15728ebc3e4b41026a2e","slug":"rohania-police-constable-vinod-is-now-assistant-professor-varanasi-news-ald265729579","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहनिया थाने के सिपाही विनोद अब असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहनिया थाने के सिपाही विनोद अब असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, ‘सपने’ वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते हैं.. पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सूत्र वाक्य को सच कर दिखाया रोहनिया थाने में तैनात सिपाही विनोद कुमार ने। तमाम कठिन चुनौतियों वाले कांस्टेबल पद पर तैनात विनोद का चयन उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।
2016 में हुई लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होेंने साक्षात्कार दिया। मंगलवार को परिणाम जारी होने पर चयन की सूचना मिली तो विनोद गर्व से भर गए। मूल रूप से प्रयागराज के कसौटा शंकरगढ़ निवासी किसान राम कैलाश यादव के तीन बेटे और दो बेटियों में बड़े विनोद की इस उपलब्धि पर अफसरों और साथी पुलिस कर्मियों ने बधाई दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने विनोद को विभाग की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विनोद ने बताया कि वर्ष 2011 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी विषय से एमए करने के बाद सिपाही पद पर भर्ती हो गया। यहां ड्यूटी करने के साथ ही शिक्षक पद के लिए तैयारी करते रहे। 2014 में नेट क्वालीफाई किया।