{"_id":"5ab15fc44f1c1bbb758b6af8","slug":"robertsganj-railway-station-name-changed-to-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम सोनभद्र रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम सोनभद्र रखा गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र/नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन
- फोटो : self
यूपी में मुगलसराय के बाद रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है। रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सोनभद्र रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। ब्रिटिश काल के इस रेलवे स्टेशन का नाम सोनभद्र जिले के नाम पर किए जाने को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी।
यह दूसरी बार है जब उत्तर प्रदेश में किसी रेलवे स्टेशन के नाम को बदला गया है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम आरएसएस विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया गया था।
वहीं मुंबई के प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के नाम में भी पिछले साल ‘महाराज’ शब्द जोड़ दिया गया था। सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चौबे समेत अन्य भाजपा नेताओं ने नाम बदलने का स्वागत किया है।