फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbery mastermind Ajit Mishra arrested

Varanasi News: डकैती का मास्टरमाइंड अजीत मिश्रा गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Robbery mastermind Ajit Mishra arrested
खोजवा क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की फर्म के कार्यालय से 1.40 करोड़ रुपये की डकैती का मुख्य आरोपी व तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा शनिवार को क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल भेलूपुर थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना के खोजवा क्षेत्र की आदि शंकराचार्य कॉलोनी में गुजरात की फर्म का कार्यालय है। फर्म के कर्मचारी विक्रम सिंह के अनुसार, बीते 29 मई की रात अजीत मिश्रा 12 अज्ञात असलहाधारियों के साथ उनके कार्यालय में आया। उन्हें मारपीट कर और धमकाकर 1.40 करोड़ रुपये लूट ले गए। 31 मई को नाटकीय घटनाक्रम में खोजवा क्षेत्र के शंकुलधारा पोखरा के समीप से खड़ी लावारिस कार से पुलिस ने 92.94 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया। चार जून की देर रात विक्रम सिंह की तहरीर के आधार पर अजीत मिश्रा और 12 अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य आरोपों में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सात पुलिसकर्मी भी आरोपी, बर्खास्त किए जा चुके
विज्ञापन

घटना में पुलिस की संलिप्तता देख तत्कालीन भेलूपुर थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित सात पुलिस कर्मियों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। विवेचना में बर्खास्त पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, अजीत मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद जगदीश कुमार पटेल और अनुभव पांडेय उर्फ सागर के अलावा बर्खास्त सात पुलिस कर्मी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------

अजीत पर इनाम घोषित करने की थी तैयारी

भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिलते ही अजीत मिश्रा अपने सभी मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से भाग गया था। डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक पुलिस अजीत मिश्रा का पता तक नहीं लगा सकी। अदालत के आदेश से बीते दिनों अजीत मिश्रा के तिलमापुर स्थित घर पर भेलूपुर थाने की पुलिस कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। अब उस पर इनाम घोषित कर उसकी संपत्तियों की कुर्की की तैयारी पुलिस कर रही थी।
--------------------------------------
अजीत से पूछताछ में खुलेंगे कई राज

डकैती की घटना शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है। घटना के दो दिन बाद 92.94 लाख रुपये बरामद हुए थे। छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया। फिर, घटना में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई। कुछ अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई। मगर, कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया। अजीत से पूछताछ में कई अहम राज खुल कर सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed