फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbery committed in Bhelupur police station area for second time in three years in Varanasi

Varanasi News: तीन साल में दूसरी बार भेलूपुर में हुई डकैती, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी हुए थे बर्खास्त

Sat, 11 Apr 2026 11:19 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 11:19 AM IST
सार

Varanasi News: तीन साल में दूसरी बार भेलूपुर थाना क्षेत्र में डकैती की घटना हुई। जुलाई 2023 में गुजरात के कारोबारी से 1.40 करोड़ की डकैती हुई थी। मामले में इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी बर्खास्त हुए थे। 

विज्ञापन
Robbery committed in Bhelupur police station area for second time in three years in Varanasi
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन का भेलूपुर सर्किल एक बार फिर चर्चा में है। गुजरात के कारोबारी से 80 लाख की डकैती ने तीन साल पहले भेलूपुर थाना क्षेत्र के बैजनत्था स्थित आदि शंकराचार्य कॉलोनी में गुजरात के कर्मचारी से 1.40 करोड़ की डकैती कांड को ताजा कर दिया है। गुजरात के पाटन जिले के चानरुमा के मकवाना निवासी विक्रम सिंह, जो मेक्टेक एंड कंपनी में कर्मचारी था, से हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गुजरात के पाटन जिले के चानरुमा के मकवाना निवासी विक्रम सिंह ने चार जून को भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 29 मई को आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित ऑफिस में तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा उर्फ गुरुजी अपने 10-12 साथियों के साथ आया और मारपीट कर कलेक्शन के 1 करोड़ 40 लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन


भेलूपुर पुलिस ने 31 मई को शंकुलधारा पोखरे से लावारिस कार से लूट के 92 लाख 94 हजार रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सारनाथ के तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा उर्फ गुरुजी, सच्चिदानंद राय, प्रदीप पांडेय, वसीम खान, घनश्याम मिश्रा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेलूपुर इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी हुए थे बर्खास्त

डकैती कांड में लीपापोती और सही से जांच न किए जाने के क्रम में तत्कालीन भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे, दरोगा उत्कर्ष चतुर्वेदी, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार, कांस्टेबल महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय और शिवचंद्र को बर्खास्त कर दिया गया था। उस समय भेलूपुर एसीपी प्रवीण कुमार सिंह थे, जो कि नोएडा कमिश्नरेट में तैनात हैं। पुलिसकर्मियों ने एसीपी भेलूपुर पर भी आरोप लगाए थे।

इसे भी पढ़ें; यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे चलाएगा मुंबई, आगरा और कोलकाता के लिए विशेष ट्रेनें, यहां देखें- शेड्यूल

सारनाथ के रुद्रा हाइट्स में 41 लाख की लूट, इंस्पेक्टर समेत तीन पर दर्ज था केस
सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में जुए के 41 लाख रुपये लूट मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता, धर्मेंद्र चौबे समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गाजीपुर निवासी एक युवक के फ्लैट पर शहर के रसूखदारों का जुआ चल रहा था। इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता और धर्मेंद्र चौबे फ्लैट पर गए और बाहर निकले तो धर्मेंद्र के हाथ में रुपये से भरे दो बैग थे। किसी व्यापारी की सूचना पर चौबेपुर के छीतमपुर निवासी धर्मेंद्र चौबे को गिरफ्तार किया गया था। परमहंस गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस प्रकरण में भी कमिश्नरेट पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed