फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rob construction

Varanasi News: आरओबी

Tue, 07 Feb 2023 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
rob construction
बाबतपुर (मंगारी) में आरओबी के ठप पड़े काम को शुरू कराने का मंगलवार को किसानों ने विरोध किया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अजय राय और अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर बाद काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन

बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर सुबह 10 बजे एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित, एसीपी अमित कुमार पांडेय व अन्य अधिकारी पहुंचे। पिलर बनाने के लिए सीमांकन का काम शुरू हुआ तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि राजस्व रिकार्ड में अंकित चौड़ाई के हिसाब से सड़क बनाई जाए या मुआवजा देने के बाद काम शुरू किया जाए। विरोध करने पर पुलिस ने एक किसान को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अजय राय ने हिरासत में लिए किसान को छोड़ने तथा बिना मुआवजा कार्य न करने की चेतावनी दी। घंटे भर हंगामे के बाद एसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। वहीं एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों को शिकायती पत्र के साथ समस्त अभिलेख कार्यालय में देने को कहा गया है। उसके बाद मुआवजा की राशि तय होगी। विरोध के दौरान इस दौरान श्रीप्रकाश सिंह, रामसनेही पांडेय, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विवेक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed