{"_id":"6ae86492b8aae2063c0e6e6e","slug":"roadways-will-operate-185-buses-for-diwali-and-chhath-in-varanasi-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: दीपावली और छठ के लिए चलेंगी 185 रोडवेज बसें, दिल्ली समेत कई शहरों के लिए होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: दीपावली और छठ के लिए चलेंगी 185 रोडवेज बसें, दिल्ली समेत कई शहरों के लिए होगी सुविधा
Mon, 02 Nov 2026 03:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:53 PM IST
सार
दीपावली और छठ के लिए रोडवेज की चरफ से 185 बसें चलेंगी। ऐसे में वाराणसी परिक्षेत्र में बसों की संख्या बढ़कर 331 हो गई है। वहीं दिल्ली से भी बसें चलेंगी।
विज्ञापन
यूपी बस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दीपावली और छठ के लिए परिवहन निगम की ओर से वाराणसी परिक्षेत्र से 185 बसें चलाई जाएंगी। पूर्वांचल में लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर के साथ ही जौनपुर, गाजीपुर से दिल्ली के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इसके साथ ही वाराणसी परिक्षेत्र से बसों की संख्या बढ़कर 146 से 331 हो जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र से 12 दिनों तक 185 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। त्योहारों के दौरान दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और बैढ़न जैसे प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए इन रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर सबसे अधिक 72 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर 31, गाजीपुर-लखनऊ-कानपुर मार्ग पर 25 और वाराणसी-कानपुर मार्ग पर 13 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी में संबित पात्रा का तंज: हार की 56 टिकली लगाए घूम रहे राहुल गांधी, घुसपैठियों के मुद्दे पर बड़ा बयान
इसके अलावा अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार गाजीपुर और जौनपुर के यात्रियों के लिए एक खास सुविधा भी शुरू की जा रही है। छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाजीपुर से एक और जौनपुर से दो अतिरिक्त बीएस-6 बसें चलाई जाएंगी। इससे दोनों जिलों के लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा का विकल्प मिलेगा।