मंगलवार रात से थम जाएंगे रोडवेज बसों के पहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी से नाराज रोडवेज कर्मचारी मंगलवार की आधी रात से 24 घंटे के लिए चक्काजाम करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि पंद्रह सूत्री मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं किया गया।
प्रदेशव्यापी हड़ताल के संबंध में पूर्व में ही पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कैंट बस अड्डे पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन एवं परिवहन निगम प्रबंधन की वादाखिलाफी की वजह से रोडवेज कर्मी परेशान हैं।
संविदा चालकों, परिचालकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ता दिए जाने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष गिरीशचंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री लाला यादव, जसवंत सिंह, गुरु प्रसाद पांडेय, संजय मिश्रा, आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।