फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways preparation intensified on Rakshabandhan, decision on free travel soon

रक्षाबंधन पर रोडवेज की तैयारी तेज, मुफ्त सफर पर फैसला जल्द

Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways preparation intensified on Rakshabandhan, decision on free travel soon
रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों के सफर को आसान बनाने की तैयारी में परिवहन विभाग जुट गया है। बहनों को आसानी से बसें मिल सके, इसलिए वाराणसी से अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बसों की व्यवस्था करने, बसों की मरम्मत कराने के साथ ही चालक, परिचालकों की डयूटी लगाए जाने आदि अन्य औपचारिकताएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं हर साल की तरह रक्षाबंधन के दिन रोडवेज पर बसों में बहनों को मुफ्त सफर की सुविधा पर जल्द ही फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
रक्षाबंधन पर रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए ज्यादा आवागमन वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने पर सूची बनाई जा रहा है। रोडवेज प्रशासन की ओर से प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर आदि जगहों के लिए बसें बढ़ाने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। यात्रा में किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाए जाने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जा रहा है। अन्य तैयारियां भी चल रही हैं।-संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed