फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways: Now feedback forms will be filled in roadways buses

Roadways:अब रोडवेज बसों में भरे जाएंगे फीडबैक फाॅर्म

Sun, 07 Jul 2024 05:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways: Now feedback forms will be filled in roadways buses
रोडवेज बसों में असुविधा होने पर अब फीडबैक फॉर्म भरा जा सकता है। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के 540 बस परिचालकों को फीडबैक फॉर्म दिया गया है।
विज्ञापन

बस की छत से पानी टपकने, सीट में दिक्कत, खिड़की में शीशा न होने, बस तेज चलाने या परिचालक का व्यवहार ठीक न होने पर इसकी शिकायत बस के अंदर ही किया जा सकता है। पहले चरण में वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो के 100 बसों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर अन्य बसों में भी फाॅर्म उपलब्ध करा दिया जाएगा। यात्री बस परिचालक से फीडबैक फार्म मांग सकते हैं। इच्छुक यात्रियों को फीडबैक फार्म देने के लिए परिचालकों को निर्देश दिया गया है। इसकी गोपनीय जांच भी आरएम, एआरएम केंद्र प्रभारी करेंगे। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि फीडबैक के जरिये यात्री शिकायत और सुझाव दे सकेंगे। यात्रियों के सुझाव को दर्ज कर खामियों को दुरुस्त किया जाएगा।

वहीं, मानसून और लग्न को देखते हुए बसों को रोडवेज के क्षेत्रीय वर्कशाप में दुरुस्त किया जा रहा है। बसों के टायर, वाइपर, बसों की छत, सीट की जांच के बाद ही बसों को डिपो से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सभी चालक, परिचालकों, केंद्र प्रभारियों से कहा गया है कि बसों की जांच के बाद ही सड़क पर लेकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed